एक्सप्लोरर

GT vs MI: गुजरात के खिलाफ हार से टूटा हार्दिक पांड्या का दिल! मैच के बाद बताया कहां हो गई गलती

GT vs MI: मुंबई इंडियंस को IPL 2025 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है. गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया है. जानिए अपनी टीम की हार पर हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?

Hardik Pandya on Mumbai Indians Loss: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार मिली है. गुजरात टाइटंस ने MI को 36 रनों से हरा दिया है. इससे पहले मुंबई को CSK के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. यह आईपीएल 2025 में पहला मौका भी था जब मुंबई टीम हार्दिक की कप्तानी में खेल रही थी. आपको याद दिला दें कि हार्दिक ने एक मैच का बैन पूरा करने के बाद गुजरात के खिलाफ मैच में वापसी की थी. GT के खिलाफ हार के बाद कप्तान पांड्या काफी निराश दिखाई दिए.

हार्दिक पांड्या ने बताया हार का कारण

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने बताया कि टीम से हुई छोटी-छोटी गलतियां उनकी टीम की हार का कारण बनी हैं. उन्होंने कहा, "हमने बहुत छोटी-छोटी गलतियां की, जिससे हमें 20-25 रनों का नुकसान हुआ, जो एक टी20 मैच में बहुत ज्यादा होता है. गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाजों ने बढ़िया बैटिंग की, उन्होंने बहुत कम गलतियां की, बहुत बढ़िया खेले और बिना खतरे वाले शॉट्स खेलकर रन बनाने में सफल हो रहे थे."

भविष्य में करना होगा यह काम

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक ने कहा कि यह अभी IPL 2025 का शुरुआती शरण है और अभी बहुत कुछ परखा जाना बाकी है. साथ ही उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा. हार्दिक ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस पिच पर स्लोवर गेंदों को पकड़ पाना सबसे ज्यादा मुश्किल काम रहा. आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई की ओर से 37 स्लोवर गेंद फेकी गईं, जिनमें उसे केवल एक विकेट मिला. दूसरी ओर गुजरात के गेंदबाजों ने 32 स्लोवर गेंदें फेंकी, जिनमें उसने 3 विकेट चटकाए.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस ने MI के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा ली है. यहां पिछले तीनों मैचों में गुजरात ने मुंबई को मात दी है. वहीं गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुंबई के खिलाफ जीत-हार रिकॉर्ड अब 4-2 का हो गया है.

यह भी पढ़ें:

GT vs MI: हार्दिक की इन गलतियों से गुजरात के खिलाफ हारी मुंबई इंडियंस, जानें MI की हार के 3 बड़े कारण

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, अंतिम गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या चमके
IPL 2026 से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, अंतिम गेंद पर RCB की रोमांचक जीत, क्रुणाल पांड्या चमके
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
IPL 2026 से बाहर लखनऊ, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया CSK से हार का जिम्मेदार?
Watch: प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा
प्रैक्टिस छोड़ उर्विल पटेल की बैटिंग देखने लगे विराट कोहली, IPL में पहली बार दिखा गजब का नजारा

वीडियोज

Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget