एक्सप्लोरर

CSK vs GT: गुजरात ने चेन्नई को चटाई धूल, गेंदबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद साहा ने जड़ा अर्धशतक

CSK vs GT: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बनाए थे. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.

Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2022 का 62वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में गुजरात ने चेन्नई को सात विकेट से हरा दिया. गुजरात की इस सीजन में यह 10वीं जीत है. वहीं चेन्नई की 13 मैचों में यह 9वीं हार है. 

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 5 विकेट पर 133 रन बनाए थे. इसके जवाब में गुजरात टाइटंस ने अंतिम ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. गुजरात के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने सबसे ज्यादा नाबाद 67 रन बनाए. 

लक्ष्य पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही और उन्होंने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 53 रन जोड़े, लेकिन 8वें ओवर में पथिराना ने ड्रीम डेब्यू करते हुए आईपीएल की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल (18) को एलबीडब्ल्यू कर दिया. इससे पहले, रिद्धिमान साहा ने कुछ शानदार शॉट लगाए और मैदान पर मैथ्यू वेड ने भी उनका साथ दिया.

दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 10 ओवरों में 81 रन तक पहुंचा दिया. जीतने के लिए टीम को 53 रनों की आवश्यकता थी. इस बीच, 12वें ओवर में मोईन ने वेड (20) को कैच आउट करा दिया. वहीं, साहा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. कप्तान हार्दिक पांड्या (7) को भी पथिराना ने पवेलियन भेज दिया, जिससे 13.1 ओवर में चेन्नई ने तीन विकेट खोकर 100 रन बनाए.

पांचवें नंबर पर आए डेविड मिलर ने साहा के साथ लक्ष्य का पीछा करने का प्रयास किया और दोनों ने मिलकर कुछ अच्छे शॉट लगाए. अंत में साहा ने पथिराना की गेंद पर चौका लगाकर 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 137 रन बना दिए, जिससे गुजरात को सात विकेट से जीत मिली. साहा (67) और मिलर (15) नाबाद रहे.

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 47 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (5) को शमी ने चलता किया. इसके बाद, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली ने तेज गति से टीम के लिए रन बनाए. लेकिन 9वें ओवर में साईकिशोर की गेंद पर मोईन (21) कैच आउट हो गए. इसके साथ ही उनके और गायकवाड़ के बीच 39 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी का अंत हो गया.

चौथे नंबर पर आए एन जगदीसन ने गायकवाड़ का साथ दिया और दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. इस बीच, गायकवाड़ ने अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि वह अपनी पारी को विस्तार नहीं दे सके और 53 रन बनाकर राशिद के शिकार बन गए. इसके अगले ओवर में शिवम दुबे भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जिससे 16.3 ओवर में चेन्नई ने चार विकेट खोकर 116 रन बनाए.

इसके बाद, एमएस धोनी ने जगदीसन के साथ मिलकर आखिरी के कुछ ओवरों में तेजी से रन जोड़े. लेकिन 20वें ओवर में शमी ने धोनी (7) को आउट कर सिर्फ 6 रन दिए, जिससे चेन्नई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 133 रन बनाए. वहीं, जगदीसन (39) और मिचेल सेंटनर (1) नाबाद रहे. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके. वहीं, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान और अल्जारी जोसेफ ने एक-एक विकेट लिया. गुजरात इस 10वीं जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर काबिज है.

यह भी पढ़ें-

'मेरा रिकॉर्ड तोड़ते तोड़ते कहीं अपनी हड्डियां ना तुड़वा बैठें', उमरान मलिक पर शोएब अख्तर ने दिया बड़ा बयान

IPL 2022: KKR से हार के बाद SRH का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ मुश्किल, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget