एक्सप्लोरर

WPL 2025: शुरू में लड़खड़ाई यूपी, फिर कप्तान दीप्ति शर्मा ने संभाला; गुजरात की घातक गेंदबाजी ने 143 पर रोका

Womens Premier League 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मैच में यूपी वॉरियर्स की टीम ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पहले खेलते हुए 143 रन बनाए हैं.

WPL 2025 UP vs GG: वीमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2025) के तीसरे मैच में यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए हैं. गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की घातक गेंदबाजी के आगे यूपी के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए. यूपी के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान दीप्ति शर्मा ने बनाए, जिनके बल्ले से 39 रन की पारी निकली. गुजरात की प्रिया मिश्रा ने अपनी लेग-स्पिन गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए कुल 3 विकेट चटकाए.

वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और ये फैसला सही भी साबित हुआ. गुजरात ने गेंदबाजी से बढ़िया शुरुआत की क्योंकि यूपी की दोनों सलामी बल्लेबाज 22 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थीं. यहां दे दीप्ति शर्मा और उमा छेत्री के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान दीप्ति ने 39 रन और छेत्री ने 24 रन बनाए. 78 रन के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट गई थी. अंतिम ओवरों में श्वेता सहरावत (16 रन), एलेना किंग (19 रन) और सायमा ठाकुर (!5 रन) की पारियों ने यूपी को 143 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की.

गुजरात जायंट्स की दमदार गेंदबाजी

गुजरात जायंट्स का गेंदबाजी लाइन-अप शुरुआत से ही यूपी वॉरियर्स की टीम पर हावी नजर आया. गुजरात के लिए सबसे घातक प्रिया मिश्रा साबित हुईं, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन दिए और 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके अलावा कप्तान एश्ले गार्डनर और डिएंड्रा डॉटिन ने दो-दो विकेट लिए. काशवी गौतम ने भी एक विकेट लिया.

गुजरात इस सीजन में अपना पहला मैच हार चुकी है, दूसरी ओर यह यूपी वॉरियर्स का सीजन का पहला मैच है. यूपी की बात करें तो टीम की नियमित कप्तान एलिसा हीली चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में दीप्ति शर्मा को टीम का कप्तान घोषित किया गया था. दीप्ति ने 39 रन की पारी से व्यक्तिगत प्रदर्शन से प्रभावित किया है, लेकिन उनपर कप्तानी का भी भार है.

यह भी पढ़ें:

TNPL में कौन बिका सबसे महंगा, किसे मिली सबसे कम रकम और कौन-कौन रहा अनसोल्ड; जानें सबकुछ

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget