एक्सप्लोरर

GT vs RCB: बैंगलोर ने गुजरात को दिया 171 रनों का लक्ष्य, कोहली और पाटीदार ने जड़े अर्धशतक

GT vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 58 और युवा बल्लेबाज़ रजत पाटीदार ने 52 रनों की पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की.

Gujarat Titans vs Royal Challengers Bangalore: मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल 2022 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए. RCB के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए. वहीं गुजरात के लिए चार साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाले प्रदीप सांगवान ने 19 रन देकर दो विकेट झटके. 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 58 और युवा बल्लेबाज़ रजत पाटीदार ने 5 चौके और 2 छक्के की बदौलत 52 रनों की पारी खेली. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 99 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैंगलोर की टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 43 रन बनाए. इस दौरान कप्तान फाफ डू प्लेसिस बिना खाता खोले प्रदीप सांगवान के शिकार बने. इस बीच सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और रजत पाटीदार ने टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े. दोनों ने मिलकर गुजरात के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और तेज गति से रन बनाए.

इस दौरान कोहली ने 45 गेंदों में सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया. वहीं, 13 ओवरों के बाद टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. साथ पाटीदार ने भी 29 गेंदों में आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया. लेकिन 15वें ओवर में सांगवान की गेंद पर पाटीदार पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 32 गेंदों में 52 रन बनाकर गिल के हाथों कैच आउट हो गए. इसके साथ उनके और कोहली के बीच 74 गेंदों में 99 रनों की साझेदारी का अंत हो गया.

चौथे नंबर पर आए ग्लेन मैक्सवेल ने कोहली का साथ दिया. इस दौरान, मैक्सवेल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन कोहली छह चौके और एक छक्के की मदद से 53 गेंदों में 58 रन बनाकर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए. 18वें ओवर में राशिद की गेंद पर दिनेश कार्तिक (2) कैच आउट हो गए. 18 ओवरों के बाद बैंगलोर ने 4 विकेट खोकर 144 रन बनाए. इसके बाद, मैक्सवेल (33) फर्ग्यूसन के शिकार हो गए. 20वां ओवर डालने आए जोसेफ ने 15 रन देकर महिपाल लमरोर (16) को चलता किया, जिससे बैंगलोर ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 170 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- 

GT vs RCB: कोहली ने जड़ा अर्धशतक तो खुशी से झूम उठीं वाइफ अनुष्का, छक्के पर दिया ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget