एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने यशस्वी जायसवाल पर दिया बड़ा बयान, कहा- WTC फाइनल में केएल राहुल की जगह

Michael Vaughan : इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने IPL 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे यशस्वी जायसवाल को WTC फाइनल के लिए केएल राहुल का रिप्लेसमेंट बताया है.

Michael Vaughan On Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने IPL 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को दीवाना बना लिया है. बीते गुरुवार यानी 11 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में RR के ओपनिंग बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने 13 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 98 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के बाद यशस्वी भारत से लेकर दुनिया भर के तमाम दिग्गजों से जुबान पर चढ़े हुए हैं. इसी बीच इंग्लैंड ने पूर्व दिग्गज कप्तान माइकल वॉन ने जायसवाल को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

माइकल वॉन ने ट्वीट कर यशस्वी की तारीफ में कसीदे पढ़े और 7 जून, 2023 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के ओवल में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए उन्हें टीम इंडिया में केएल राहुल का रिप्लेसमेंट बताया. माइकल वॉन ने लिखा, “मैं यशस्वी जायसवाल को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुनता... वह उतना अच्छा है... वह सुपरस्टार होगा.”

ब्रेट ली ने भी की टीम इंडिया में लाने की मांग

केकेआर के खिलाफ खेली गई शानदार पारी के बाद से जयसवाल को टीम इंडिया में लाने का मांग तेज़ हो गई है. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली ने ट्वीट कर लिखा था, “वाह यशस्वी जायसवाल! इसको टीम इंडिया में लेकर आओ.” उन्होंने अपने ट्वीट बीसीसीआई को भी मेंशन किया था.

आईपीएल 2023 में शतक लगा चुके हैं यशस्वी

यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 में अब तक बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखाई दिए हैं. उनके बल्ले से पहले ही एक शतक निकल चुका है और केकेआर के खिलाफ वो शतक बनाने से 2 रनों से चूक गए. जायसवाल इस सीज़न 12 मैच खेल चुके हैं, जिसमें बल्लेबाज़ी करते उन्होंने 52.27 की औसत और 167.15 के स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी जड़े हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2023: RR, LSG, RCB, KKR, PBKS, SRH, DC...सभी करेंगे गुजरात की जीत की दुआ, दिलचस्प है प्लेऑफ की रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget