एक्सप्लोरर

IPL 2020: धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर, माही ने झारखंड में ही शुरू की प्रैक्टिस

IPL 2020: धोनी पिछले एक साल से क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतरे हैं. धोनी मार्च में प्रैक्टिस के लिए चेन्नई पहुंचे थे, लेकिन कुछ दिन बाद ही कैंप रद्द होने की वजह से होने वापस लौटना पड़ा था.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक साल से क्रिकेट के मैदान पर दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस के लिए हालांकि अच्छी खबर है कि धोनी एक बार फिर से आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे. धोनी मैदान पर वापसी में कोई कसर नहीं रहने देना चाहते हैं और उन्होंने झारखंड में ही प्रैक्टिस शुरू कर दी है.

धोनी ने पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था. पिछले एक साल में धोनी के संन्यास को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे. लेकिन न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने पिछले हफ्ते जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की है. हालांकि धोनी अभी बॉलिंग मशीन के जरिए ही प्रैक्टिस कर रहे हैं.

स्टेडियम के अधिकारी ने कहा, 

" धोनी ने पिछले हफ्ते दो दिन मैदान में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की. "
-
धोनी ने अपनी प्रैक्टिस के बारे में किसी को जानकारी नहीं दी थी. अधिकारी ने आगे कहा, 
" मुझे धोनी के प्लान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. अब वह दोबारा कब आएंगे यह भी साफ नहीं है. हमें इतना पता है कि वह स्टेडियम में प्रैक्टिस के लिए आए थे. "
-

चेन्नई जाएंगे धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि धोनी चेन्नई जाने से पहले झारखंड के स्टेडियम में प्रैक्टिस करेंगे. यूएई रवाना होने से पहले सीएसके की पूरी टीम चेन्नई में जमा होगी. चेन्नई में सभी खिलाड़ियों के कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाए जाएंगे.

बता दें कि खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के मद्देनज़र ही आईपीएल की सभी टीमें एक महीना पहले ही दुबई रवाना होना चाहती हैं. चूंकि खिलाड़ियों ने मार्च के बाद से मैदान पर प्रैक्टिस नहीं की है, इसलिए उन्हें पुरानी लय हासिल करने में एक महीने का वक्त लग सकता है.

हैदराबाद में बैडमिंटन खिलाड़ियों का प्रैक्टिस कैंप शुरू, पीवी सिंधू, साइना नेहवाल समेत ये खिलाड़ी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget