एक्सप्लोरर

Delhi Capitals को हराने पर होगी RCB की नज़र, टॉप टू में पहुंचने का आखिरी मौका

RCB Vs DC: विराट कोहली की नज़र दिल्ली कैपिटल्स को हराने पर होंगी. आखिरी मैच में जीत के साथ आरसीबी के पास टॉप टू में फिनिश करने का मौका है.

RCB Vs DC: आईपीएल 14 का लीग राउंड अब समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है. लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं लेकिन आरसीबी की नज़र दिल्ली कैपिटल्स को हराकर टॉप टू में जगह बनाने पर होगी. 

दिल्ली के 13 मैचों में 20 अंक है और उसका शीर्ष टू में रहना तय है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों बुधवार को मिली हार के बाद आरसीबी का अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहना कठिन हो गया है. उसके 16 अंक है और नेट रन रेट भी दूसरे स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स से कम है.

कप्तान विराट कोहली की नजरें हालांकि चेन्नई और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को खेले जाने वाले मुकाबले पर होंगी. इस मैच से साफ हो जाएगा कि आरसीबी को दूसरे स्थान पर रहने के लिये क्या करना होगा. यह फिलहाल तो असंभव नजर आ रहा है .

एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, कोहली और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों के रहते आरसीबी 142 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. नॉकआउट चरण से पहले कप्तान कोहली को इस पर विचार करना होगा चूंकि मैक्सवेल और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज अपने दम पर मैच का पासा पलट सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में

मैक्सवेल अब तक पांच अर्धशतक समेत 447 रन बना चुके हैं जबकि डिविलियर्स अपने चिर परिचित फॉर्म में नजर नहीं आए. कोहली और पडिक्कल से अच्छी शुरूआत मिलने पर आरसीबी का मध्यक्रम कहर बरपा सकता है. पिछले मैच में कोहली का विकेट पहले ही ओवर में गिरने से टीम दबाव में आ गई थी.

दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली टीम ने पिछले पांच में से चार मैच जीते हैं और लीग चरण के बाद उसका आत्मविश्वास बुलंद है. पृथ्वी शॉ के लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद दिल्ली की बल्लेबाजी मजबूत रही है. शिखर धवन 13 मैचों में 501 रन बना चुके हैं. श्रेयस अय्यर और पंत ने भी कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उन्हें लगातार अच्छा खेलना होगा.

तेज गेंदबाजी में एनरिच नॉर्खिया, कैगिसो रबाडा और आवेश खान की तिकड़ी ने कमाल किया है. वहीं स्पिनर आर अश्विन और अक्षर पटेल को खेलना भी आसान नहीं रहा है.

Ben Stokes की क्रिकेट में वापसी पर तस्वीर साफ नहीं, ऊंगली का दूसरी बार हुआ ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget