एक्सप्लोरर

IPL 2023: पिछले 5 मुकाबलों में दिल्ली की सलामी जोड़ी ने बनाए हैं 61 रन, तीन बार तो नहीं खुला खाता

IPL 2023: चेन्नई की ओर से पहला ओवर करने आए दीपक चाहर ने दूसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया. दिल्ली के कप्तान ने दो गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके.

CSK vs DC, IPL 2023, David Warner: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज आईपीएल 2023 का 55वां मुकाबला खेला जा रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही. टीम को पहले ही ओवर में कप्तान के रूप में बड़ा झटका लगा.

चाहर ने दिलाई सफलता

चेन्नई की ओर से पहला ओवर करने आए दीपक चाहर ने दूसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया. दिल्ली के कप्तान ने दो गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके. चाहर की ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद थी, वॉर्नर उसे कवर एरिया में मारने गए और रहाणे को आसान सा कैच थमा बैठे. वॉर्नर ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं. इस दौरान 10 पारियों में उन्होंने 33 की औसत और करीब 121 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं. वह अब तक 4 अर्धशतक लगा चुके हैं.

5 मैचों में सलामी जोड़ी

पिछले 5 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स की सलामी जोड़ी बुरी तरह से फेल रही है. टीम के ओपनर ने 5 मुकाबलों में 61 रन बनाए हैं. तीन बार तो टीम का खाता भी नहीं खुला और सलामी बल्लेबाज अपना विकेट गंवा बैठे. आज चेन्नई के खिलाफ दिल्ली की सलामी जोड़ी कोई रन नहीं बना सकी. इससे पहले आरसीबी के खिलाफ वॉर्नर और फिलिप साल्ट के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई थी. गुजरात के खिलाफ DC की सलामी जोड़ी खाता नहीं खोल सकी थी. शमी ने पहली ही गेंद पर साल्ट को मिलर के हाथों कैच आउट कराया था. हैदराबाद के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने दूसरी ही गेंद पर वॉर्नर को बोल्ड किया था. वह कोई भी रन नहीं बना सके थे. वहीं हैदराबाद के खिलाफ ही वॉर्नर और साल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 1 रन की पार्टनरशिप हुई थी. 

DC की आखिरी पांच ओपनिंग पार्टनरशिप 

1 बनाम हैदराबाद, हैदराबाद
0 बनाम हैदराबाद, दिल्ली
0 बनाम गुजरात, अहमदाबाद
60 बनाम आरसीबी, दिल्ली
0 बनाम चेन्नई, चेन्नई, आज

ये भी पढ़ें: CSK vs DC: धोनी-कोहली के खास क्लब में शामिल हुए अंबाती रायुडू, देखें इस सीजन कैसा रहा प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget