एक्सप्लोरर

DC vs RCB: फिलिप सॉल्ट के तूफान में उड़ी बैंगलोर, जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तेज रही. डेविड वार्नर और फिलिप साल्ट ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े.

DC vs RCB, Philip Salt, Royal Challengers Bangalore: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium, Delhi) में शनिवार को आईपीएल 2023 का 50वां मुकाबला खेला गया. दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बीच खेले गए इस मैच में फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 16.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए और 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया. इस सीजन यह दिल्ली की चौथी जीत है.  इसके साथ ही वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

मार्श ने बनाए 26 रन

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत तेज रही. डेविड वार्नर और फिलिप साल्ट ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू किया. पावरप्ले के आखिरी ओवर में दिल्ली का पहला विकेट गिरा. कप्तान डेविड वॉर्नर 14 गेंदों पर 22 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने. फाफ ने वॉर्नर का कैच लपका. इसके बाद मिचेल मार्श और साल्ट के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी हुई. 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा. मार्श ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए. हर्षल पटेल ने उन्हें लोमरोर के हाथों कैच आउट कराया.

शतक से चूके साल्ट

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा. शानदार बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज फिलिप साल्ट को कर्ण शर्मा ने बोल्ड किया. साल्ट ने 45 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के लगाए. वह शतक से चूक गए लेकिन दिल्ली को जीत के मुहाने तक पहुंचाने में सफल रहे. राइली रुसो 35 रन और अक्षर पटेल 8 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा और हर्षल पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

विराट ने जड़ी फिफ्टी

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. मिचेल मार्श ने फाफ को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. आरसीबी के कप्तान ने 32 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया. अगली ही गेंद पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा. मैक्सवेल गोल्डन डक का शिकार हुए. मार्श ने उन्हें साल्ट के हाथों कैच आउट कराया. 

लोमरोर की नाबाद पारी

कोहली और महिपाल के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई. 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा. बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली को मुकेश ने पवेलियन भेजा. किंग कोहली ने 46 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली. यह आईपीएल में विराट का 50वां अर्धशतक है. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक कैच आउट हुए. खलील ने दिल्ली को चौथी सफलता दिलाई. कार्तिक ने 9 गेंदों पर 11 रन बनाए. अनुज रावत 8 रन और महिपाल 54 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें: 

IPL 2023: इस सीज़न जमकर बोल रहा है RCB कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला, 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

IPL 2023: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद धोनी ने मथीशा पथिराना को दी खास सलाह, कहा- यह फॉर्मेट कभी मत खेलना, और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget