एक्सप्लोरर

IPL 2020: सीएसके के स्टार खिलाड़ी की कोविड-19 रिपोर्ट आई सामने, वीडियो जारी कर दी यह जानकारी

IPL 2020: पिछले हफ्ते दो खिलाड़ियों समेत सीएसके के 12 मेंबर्स कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए थे. लेकिन अब टीम को बड़ी राहत मिल गई है.

दुबई में मौजूद आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला हफ्ता काफी बुरा गुजरा. सीएसके के 2 खिलाड़ियों समेत 12 मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. लेकिन अब टीम को बड़ी राहत मिली है. तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कोरोना वायरस के पूरी तरह उभरने का दावा किया है. दीपक चाहर का कहना है कि वह पूरी तरह से फिट हो चुकी हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं.

दुबई के होटल में क्वारंटीन दीपक चाहर ने वहीं से अपनी हेल्थ के बारे में ताजा अपडेट दी है. टीम ने आधिकारीक ट्विटर हैंडल से चाहर का वीडियो शेयर किया जिसमें वह अभ्यास करते दिख रहे हैं. चाहर ने कहा, ''आपकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं अच्छी तरह से ठीक हो गया हूं और उम्मीद है कि जल्द ही मैदान पर दिखूंगा.''

चाहर और एक अन्य खिलाड़ी सहित सीएसके दल के 13 सदस्यों को कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाया गया था. ये सभी 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास में हैं. टीम के अन्य सभी खिलाड़ियों का जांच में नतीजा नेगेटिव रहा है जिनका गुरुवार को एक और परीक्षण होगा. अगर इस जांच में भी वे नेगेटिव रहे तो शुक्रवार से प्रशिक्षण शुरू कर सकते हैं.

थोड़ी खुशी थोड़ा गम

लेकिन सीएसके को बड़ा झटका सुरेश रैना के रूप में लगा है. टीम के सबसे कामयाब बल्लेबाज रैना ने कोरोना वायरस की वजह से खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है. पिछले हफ्ते दो खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुरेश रैना परिवार के साथ दुबई से इंडिया वापस लौट आए.

सीएसके के लिए एक और राहत हरभजन सिंह के दुबई पहुंचने को लेकर मिली है. हरभजन सिंह निजी कारणों की वजह से टीम के साथ दुबई के लिए रवाना नहीं हुए थे. ऐसे कायस लगाए जा रहा थे कि हरभजन सिंह इस सीजन में हिस्सा नहीं लेंगे. लेकिन इसी हफ्ते दुबई पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही हरभजन सिंह के 13वें सीजन में खेलने को लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ हो गई है.

IPL 2020: ऑफिशियल स्पांसर की लिस्ट में जुड़ा एक और नाम, क्रेडिट कार्ड पेमेंट ऐप क्रेड को जोड़ा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया

वीडियोज

Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget