एक्सप्लोरर

'धोनी भाई को मिस तो करोगे...', CSK से बिछड़ने के बाद भारत के स्टार गेंदबाज का बयान वायरल; जानें क्या कहा

IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर को CSK वापस नहीं खरीद पाई है. अब एमएस धोनी पर उनका एक बयान वायरल हो रहा है.

Deepak Chahar Reaction on MS Dhoni CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में अपने कई सारे पुराने खिलाड़ियों को खरीद लिया है. लेकिन दीपक चाहर उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनपर चेन्नई मैनेजमेंट ने बोली तो लगाई लेकिन ज्यादा रकम के चलते खरीद नहीं पाई. उन्हें मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. अब एक मीडिया इंटरव्यू में दीपक से चेन्नई और एमएस धोनी का साथ छोड़ने का सवाल पूछा गया, इस पर भारतीय तेज गेंदबाज का बयान वायरल हो रहा है.

कई बार मैदान पर दीपक चाहर और एमएस धोनी को मस्ती करते देखा जा चुका है, लेकिन अब ये दोनों एक ही टीम का हिस्सा नहीं होंगे. दीपक ने मुंबई इंडियंस में जाने को लेकर कहा, "मैं जब भी अपने भाई राहुल चाहर से बात करता हूं, तो कहता हूं कि स्किल के आधार पर तुम उस टीम (MI) के लिए खेल रहे हो जिसके लिए मुझे खेलना चाहिए और मैं उस टीम (CSK) में हूं जिसके लिए तुम्हें खेलना चाहिए. चूंकि चेन्नई के मैदान में स्पिनरों को मदद मिलती है, लेकिन मुंबई की पिच तेज गेंदबाजों के अनुरूप होती है. वो चेन्नई नहीं आ सके, लेकिन मैं मुंबई जा रहा हूं."

एमएस धोनी की याद आएगी...

इस इंटरव्यू का एक मजेदार लम्हा वह भी रहा जब सुरेश रैना ने दीपक चाहर से पूछा कि वो एमएस धोनी भाई को मिस तो जरूर करेंगे. इसके जवाब में मुस्कुराते हुए दीपक ने जवाब दिया, "उनको कौन मिस नहीं करेगा." दीपक ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपना IPL डेब्यू किया था और उस समय धोनी इसी टीम के लिए खेला करते थे. 2 साल का बैन झेलने के बाद CSK की वापसी हुई और तभी से दीपक चेन्नई टीम में धोनी के अंडर खेलते आ रहे थे.

दीपक ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 81 मैच खेलकर 77 विकेट लिए हैं. उनके लिए सर्वश्रेष्ठ सीजन 2019 रहा जब CSK के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे. IPL 2019 में CSK ने फाइनल तक का सफर तय किया था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Auction: CSK ने तैयार कर ली एक चैंपियन टीम, ऐसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget