एक्सप्लोरर

DC vs KKR: दिल्ली कैपिटल्स तोड़ेगी हार का सिलसिला या जीत की पटरी पर लौटेगी KKR? यहां मिलेगा जवाब

KKR vs DC: IPL के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी. कोलकाता पिछले दो मैच से लगातार हार रही है, दिल्ली की टीम इस सीजन में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है.

DC vs KKR Match Prediction: IPL में आज (20 अप्रैल) रात कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत होगी. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. कोलकाता की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर काबिज़ है, वहीं दिल्ली की टीम सबसे आखिरी स्थान पर है. ऐसे में यह दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी. 

कोलकाता के लिए इस IPL सीजन की शुरुआत बेहतर रही थी. उसने एक मैच में मिली करीबी हार के बाद दो मुकाबले लगातार जीते थे. इसके बाद पिछले दो मैचों में इस टीम को बैक टू बैक हार का सामना करना पड़ा है. उधर, दिल्ली के लिए तो यह सीजन अब तक बेहद खराब साबित हुआ है. दिल्ली की टीम ने इस सीजन के अपने पांचों मुकाबले गंवाए हैं. यह टीम IPL 2023 की अपनी पहली जीत के इंतजार में है.

दिल्ली को तोड़ना है हार का सिलसिला
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब इस IPL में 'अब नहीं तो कब' वाली स्थिति बन चुकी है. अगर आज के मैच में भी उसे हार का सामना करना पड़ता है तो वह प्लेऑफ की रेस में काफी पिछड़ जाएगी. ऐसे में यह टीम हर हाल में हार का यह सिलसिला इस मैच में तोड़ना चाहेगी. दिल्ली के लिए उसकी बल्लेबाजी सबसे बड़ी मुसीबत बनी है. वॉर्नर के अलावा कोई भी खिलाड़ी नियमित प्रदर्शन नहीं कर पाया है. ऐसे में अगर दिल्ली को जीतना है तो बल्लेबाजों को बेहतर खेलना होगा. बाकी इस टीम की गेंदबाजी में ज्यादा कमी नहीं दिखाई दी है.

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी कोलकाता
पिछले दो मैच बैक टू बैक गंवा चुकी कोलकाता के लिए उसकी गेंदबाजी परेशानी का सबब बनी हुई है. इस टीम के गेंदबाज खूब रन लुटा रहे हैं. हालांकि KKR की बल्लेबाजी अच्छी लय में है. वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर ने इस IPL में अपनी अच्छी छाप छोड़ी है. अगर कोलकाता को जीत की पटरी पर लौटना है तो उसके गेंदबाजों को आगे आना होगा.

आज कौन मारेगा बाज़ी?
कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा इस मैच में कुछ हद तक हावी नजर आ रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स की तुलना में इस टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. बल्लेबाजी में जहां वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा का बल्ला आग उगल रहा है तो रिंकू, रसेल और शार्दुल भी धमाका मचा चुके हैं. इस टीम के पास स्पिन अटैक भी बेहतर है. महज तेज गेंदबाजों को अच्छी लय में आने की जरूरत है. फिर इस टीम में अंतिम गेंद तक लड़ने का जज्बा भी नजर आया है.

उधर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले मुकाबलों में हताश नजर आई है. टीम में जोश, जुनून और जीत का जज्बा नदारद रहा है. इस टीम में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं लेकिन फिलहाल वॉर्नर को छोड़कर सभी बेरंग नजर आए हैं. गेंदबाज तो फिर भी औसत प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. ऐसे में संभवः है कि दिल्ली की टीम को आज के मैच में भी हार का सामना करना पड़े.

यह भी पढ़ें...

Sourav Ganguly: 'इससे ज्यादा बुरा क्या होगा, अब सिर्फ...', पांचों मैच गंवा चुकी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सौरव गांगुली का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले CSK को झटका, दिग्गज ने 8 साल बाद छोड़ी टीम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget