एक्सप्लोरर

मयंक यादव के दोबारा चोटिल होने पर बुरी तरह भड़के ब्रेट ली, LSG को ठहराया जिम्मेदार

Brett Lee on Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पीड स्टार मयंक यादव फिर चोटिल हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रेट ली ने इसके लिए लखनऊ के मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है.

Brett Lee on Mayank Yadav Injury: आईपीएल 2024 में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. हालांकि, इस मैच में मयंक यादव चोटिल हो गए और अपने चार ओवर भी पूरे नहीं कर सके. इस सीजन मयंक दूसरी बार चोटिल होकर मैदान से वापस गए. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मयंक के दोबारा चोटिल होने का लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट को जिम्मेदार ठहराया है. 

ब्रेट ली का मानना है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मयंक यादव की चोट का सही तरह से प्रबंधन नहीं किया. साथ ही उन्होंने कहा कि पेट में दर्द के कारण बाहर होने के बाद इस युवा तेज गेंदबाज को समय से पहले आईपीएल में वापस लाया गया.

21 साल के मयंक यादव को सात अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान पेट में जकड़न महसूस हुई थी. गुजरात के खिलाफ वह अपना तीसरा आईपीएल मैच खेल रहे थे. हालांकि, इसके बाद वह इसी इंजरी के बाद से नहीं खेल सके थे.  उन्होंने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी की और फिर चोटिल हो गए. 

मंयक यादव के मैदान से बाहर जाने को लेकर लखनऊ के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि इस युवा तेज गेंदबाज को उसी स्थान पर दर्द महसूस हो रहा है, जिसके कारण वह लगभग तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहा था. 

अपने समय के तूफानी गेंदबाज रहे ब्रेट ली ने इसका दोष लखनऊ टीम के शीर्ष प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ पर मढ़ा. ली ने ‘जियो सिनेमा’ पर कहा, साइड स्ट्रेन या इसे जो भी कहा जाए, सामान्यतः इसे ठीक होने में कम से कम चार से छह हफ्ते लगते हैं. हमें नहीं पता कि यह कितना गंभीर है, लेकिन जो व्यक्ति 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके अपने शरीर पर बोझ डाल रहा है, उसके लिए यह बिलकुल भी अच्छा प्रबंधन नहीं है. वापसी करते हुए उसका पहला मैच और चोटिल हो जाना, इसकी जिम्मेदारी सीधे लखनऊ सुपर जाइंट्स के नेतृत्व समूह और मेडिकल स्टाफ पर होनी चाहिए. 

ली ने आदे कहा, एकमात्र व्यक्ति जिसे यह कीमत चुकानी पड़ी है वह मयंक है. आईपीएल में हर कोई यह देखना पसंद करता है कि उसकी क्षमता क्या है. आप चाहते हैं कि उसे सही सलाह मिलती जिससे कि उसे इससे नहीं गुजरना पड़ता. अब शायद इसका मतलब यह होगा कि अगर कोई चोट लगी है तो वह विश्व कप से बाहर हो जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget