एक्सप्लोरर

RCB Victory Parade Stampede: बेंगलुरु भगदड़ को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस चाहती थी स्थगित हो RCB का प्रोग्राम लेकिन...

RCB टीम IPL 2025 की ट्रॉफी लेकर बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची, जहां टीम के जश्न में शामिल होने के लिए लाखों लोग आ गए. जिसके बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई.

RCB Celebration in M Chinnaswamy Stadium: बुधवार को आरसीबी की जीत का जश्न कई परिवारों के लिए मातम में बदल गया. कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली समेत टीम के प्लेयर्स ट्रॉफी लेकर बेंगलुरु पहुंचे, जहां 4 जून की शाम को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आनन-फानन में जश्न का आयोजन कर दिया गया. अव्यवस्थित तरीके से हुए इस आयोजन के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए. अब इसमें एक बड़ा खुलासा हुआ है कि पुलिस ने आरसीबी मैनेजमेंट से आयोजन को स्थगित करने का अनुरोध किया था.

आरसीबी ने 3 जून को आईपीएल का अपना पहला खिताब जीता था. सुबह खबर आई कि आरसीबी बेंगलूरु में एक विक्ट्री परेड निकालेगी. सुबह से ही सड़कों पर भीड़ उमड़ने लगी, इस बीच पुलिस ने विक्ट्री परेड की परमिशन नहीं दी और ये कैंसिल हो गई. लेकिन अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि पुलिस ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए उस जश्न को भी स्थगित करने का अनुरोध किया था. उनका मानना था कि अभी फैंस में बहुत उत्साह है, क्योंकि कल ही टीम ने ट्रॉफी जीती है. पुलिस चाहती थी कि आरसीबी ये प्रोग्राम रविवार को आयोजित करे.

पुलिस चाहती थी रविवार को हो RCB की सेलिब्रेशन का आयोजन

जब पुलिस की तरफ से अनुरोध किया गया था कि अभी इस आयोजन को स्थगित करके रविवार को किया जा सकता है, तो फिर आरसीबी ने इसे 4 जून को ही क्यों किया? डेक्कन हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार इसके पीछे आरसीबी का तर्क था कि तब तक उनकी टीम के विदेशी प्लेयर्स अपने वतन लौट जाएंगे.

रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया, "हमने सरकार के साथ आरसीबी फ्रेंचाइजी को भी समझाने की कोशिश की थी कि इस आयोजन को टाला जाए. हमने उन्हें सलाह दी थी कि ये प्रोग्राम रविवार को आयोजित किया जाए, जब फैंस की भावनाएं थोड़ी शांत हो जाएगी. हमने उनसे ये भी कहा कि कोई जुलूस न निकालकर एक जगह पर व्यवस्थित तरीके से इस प्रोग्राम का आयोजन किया जाए. खिलाड़ियों को स्टेडियम में लाए और वहीं पर पूरा प्रोग्राम किया जाए."

आईपीएल 2025 का फाइनल पहले 25 मई को खेला जाना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान तनाव की स्थिति में इसे स्थगित करना पड़ा था और फिर 3 जून को इस मैच का दिन तय हुआ. इस दौरान प्लेयर्स भी वापस लौट गए थे, जो वापस आईपीएल शुरू होने के बाद फिर टीम में लौटे. टीम में शामिल प्लेयर्स को अपनी-अपनी राष्ट्रीय टीम में जुड़ना है, इसलिए वो अब अधिक समय नहीं रुक सकते. इसलिए भी आरसीबी मैनेजमेंट चाहता था कि ये प्रोग्राम बुधवार को ही आयोजित हो जाए.

उन्होंने कहा, "उनका तर्क था कि उनके खिलाड़ी, खासकर विदेशी प्लेयर्स तब तक भारत में नहीं रुकेंगे. स्वाभाविक रूप से सरकार भी इसका फायदा उठाना चाहेगी. अगर सरकार मना कर देती तो भी अराजकता पैदा हो जाती. मंगलवार को सुबह 5:30 बजे तक, कांस्टेबल से लेकर कमिश्नर तक, सड़कों पर थे और पूरी तरह थक चुके थे. ये पूरी तरह से पागलपन था, हमने पहले कभी इस तरह का उन्माद नहीं देखा."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
Donald Trump On Canada: चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
ICC vs BCB: T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट
T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Freedom At Midnight 2 और Black Warrant के एक्टर Anurag Thakur ने बताया क्यों है Theatre जरूरी
Delhi Murder Case: Mangolpuri में गली में चाकूओं से युवक को गोद गए शख्स | Breaking News | ABP News
बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
उद्धव ठाकरे की सांसें अटका देने वालीं नई पार्षद ने देर रात लिया यह फैसला, पूरा दिन नेता मिलाते रहे फोन
Donald Trump On Canada: चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
चुनौती देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति, बोले– 'अमेरिका की वजह से ही जिंदा है कनाडा'
ICC vs BCB: T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट
T20 वर्ल्ड कप 2026 पर बांग्लादेश की टेंशन बढ़ी, सरकार और खिलाड़ियों के बीच मीटिंग, जानिए लेटेस्ट अपडेट
The Raja Saab Hindi BO Lifetime: ‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
‘द राजा साब’ बनी सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म, जानें- कितना रहा हिंदी का लाइफटाइम कलेक्शन
1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, क्या इस वक्त गोल्ड खरीदना सही फैसला होगा?
1.5 लाख रुपये के पार पहुंचा 10 ग्राम सोना, क्या इस वक्त गोल्ड खरीदना सही फैसला होगा?
Home Decor Tips: छोटे घर को लग्जरी बनाना है आसान, जानें 5 स्मार्ट आइडियाज
छोटे घर को लग्जरी बनाना है आसान, जानें 5 स्मार्ट आइडियाज
बादलों के बीच भी धुंध से कैसे बचता है विमान का कांच, किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
बादलों के बीच भी धुंध से कैसे बचता है विमान का कांच, किस तकनीक का होता है इस्तेमाल?
Embed widget