एक्सप्लोरर

IPL में पहली बार बुमराह ने लिए 5 विकेट, टी20 क्रिकेट का किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया. यह टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

Jasprit Bumrah: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 56वां मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए. इस मुकाबले में MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शानदार लय में नजर आए. उन्होंने अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

इन बल्लेबाजों को किया आउट
कोलकाता के खिलाफ बुमराह ने 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया. यह टी20 क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. मुंबई के तेज गेंदबाज ने 15वें ओवर में नितीश राणा (43), आंद्रे रसेल (9) को और 18वें ओवर में शेल्डन जैक्सन (5), पैट कमिंस (0) और सुनील नरेन (0) को पवेलियन भेजा.

टी20 में बुमराह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

  • 5/10 vs केकेआर, मुंबई- 2022 
  • 4/14 vs दिल्ली, दुबई- 2020
  • 4/20 vs राजस्थान, अबू धाबी- 2020

कुछ खास नहीं गुजरा था टूर्नामेंट
आज के मुकाबले से पहले आईपीएल 2022 में बुमराह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने 10 मुकाबलों में 304 रन खर्च कर सिर्फ 5 विकेट अपने नाम किए थे. अब 11 मुकाबलों में उनके 10 विकेट हो गए हैं. आईपीएल 2022 में अभी तक बुमराह ने 7.41 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. कुछ मुकाबलों में वह काफी महंगे सबित हुए हैं.

  • मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह और रिले मेरेडिथ. 
  • कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), पैट कमिंस, टिम साउथी और वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर

शाहिद अफरीदी को दानिश कनेरिया ने दिया करारा जवाब, कहा- भारत हमारा दुश्‍मन नहीं, अगर है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget