एक्सप्लोरर

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में पहुंचने के बाद लगा तगड़ा झटका, टीम का हिस्सा नहीं बनेगा स्टार ऑलराउंडर

सीएसके ने जिस खिलाड़ी को 16 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था वो आईपीएल फाइनल का हिस्सा नहीं होगा.

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. मंगलवार को खेले गए पहले क्वालीफायर में सीएसके ने गुजरात टाइटन्स को 15 रन से हराकर यह मुकाम हासिल किया. हालांकि फाइनल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. सीएसके के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स फाइनल मैच में भी खेलते हुए नज़र नहीं आएंगे.

सीएसके ने नीलामी में बेन स्टोक्स पर बड़ी उम्मीद के साथ दांव लगाया था. सीएसके ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था. लेकिन सीएसके का यह दांव बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ. बेन स्टोक्स ने इस सीजन में महज दो ही मैचों में हिस्सा लिया. इन दो मैचों में बेन स्टोक्स बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा पाए और उन्होंने महज 15 रन ही बनाए. चोटिल होने की वजह से यह पहले ही साफ हो गया था कि बेन स्टोक्स गेंदबाजी नहीं करेंगे.

पिछले हफ्ते चोट में इजाफा होने की वजह से बेन स्टोक्स इंग्लैंड वापस लौट गए. अब यह साफ हो गया है कि बेन स्टोक्स फाइनल मुकाबले के लिए इंडिया वापस नहीं आएंगे. सीएसके बेन स्टोक्स को अगले साल के लिए रिटेन करेगा या नहीं यह साफ नहीं है.

खराब है स्टोक्स का रिकॉर्ड

पिछले कुछ सालों में बेन स्टोक्स का आईपीएल में हिस्सा लेने का रिकॉर्ड बेहद खराब ही रहा है. पिछले साल तो बेन स्टोक्स खरीदे जाने के लिए ही उपलब्ध नहीं थे. 2021 में स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से सिर्फ एक मैच ही खेला था. जिसके बाद राजस्थान ने उन्हें रिलीज करने का फैसला किया था.

2020 में भी बेन स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से सिर्फ 8 ही मैच खेले थे. आईपीएल के 6 साल के कैरियर में बेन स्टोक्स ने 45 ही मैच खेले हैं. हालांकि इतने कम मैचों में भी बेन स्टोक्स दो शतक लगाने में कामयाब रहे हैं. इसी वजह से हर बार नीलामी में उनको टीमें बड़ी रकम चुकाकर खरीदती रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget