एक्सप्लोरर

CSK Vs MI: सीएसके के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पूरी तरह फिट हुए, लेकिन क्या बना पाएंगे प्लेइंग 11 में जगह?

CSK Vs MI: शनिवार को सीएसके की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ है. इस मैच से पहले बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट हो गए हैं.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाने हैं. पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ होगी. प्लेऑफ की रेस के मद्देनज़र इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले सीएसके को बड़ी राहत मिली है. सीएसके के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पूरी तरह से फिट हो गए हैं. इतना ही नहीं बेन स्टोक्स आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए नज़र आ सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन के लिए बेन स्टोक्स पर 17 करोड़ रुपये का दांव लगाया था. हालांकि अभी तक सीएसके का यह दांव कोई काम नहीं आया है. बेन स्टोक्स ने आईपीएल के शुरुआती मैचों में हिस्सा जरूर लिया पर वो सिर्फ बल्लेबाजी करने के लिए ही मैदान पर उतरे थे. बाद में स्टोक्स की चोट और ज्यादा बढ़ गई और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर ही बैठना पड़ा.

सीएसके की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बेन स्टोक्स अब पूरी तरह से फिट हैं. सीएसके की ओर से बयान जारी कर कहा गया, ''बेन स्टोक्स अब फिट हैं. बेन स्टोक्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच खेलने के लिए उपलब्ध होंगे.''

प्लेइंग 11 में तय नहीं स्टोक्स की जगह

हालांकि यह साफ नहीं है कि बेन स्टोक्स गेंदबाजी के लिए भी फिट हैं या नहीं. इतना ही नहीं फिट होने के बावजूद बेन स्टोक्स के लिए प्लेइंग 11 में जगह बना पाना आसान नज़र नहीं आ रहा है. चूंकि चेपॉक की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है इसलिए मोईन अली को कप्तान धोनी हर हाल में प्लेइंग 11 में रखना चाहेंगे.

कॉन्वे और पाथिराना ने भी अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है. इन दोनों का खेलना भी तय माना जा रहा है. अब प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए स्टोक्स को तीक्षणा और सेंटनर से चुनौती का सामना करना होगा. स्टोक्स, तीक्षणा और सेंटनर में से किसी एक को ही प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी.

बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाला यह मुकाबला सीएसके के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. अगर आज सीएसके मुंबई इंडियंस को हराने में कामयाब रहती है तो फिर वो प्वाइंट्स टेबल में नंबर टू बन जाएगी. इतना ही नहीं उसके प्लेऑफ में खेलने की संभावना भी बढ़ जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget