एक्सप्लोरर

IPL 2025: अर्शदीप सिंह ये क्या कर बैठे, मेगा ऑक्शन से पहले खड़ा हुआ विवाद; प्रीति जिंटा लेंगी एक्शन!

Punjab Kings Retention List IPL 2025: पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद अर्शदीप सिंह की एक हरकत ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है.

Arshdeep Singh unfollows Punjab Kings: सभी आईपीएल टीमों की तरह पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने भी 31 अक्टूबर के दिन अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी. पंजाब ने IPL 2025 के लिए केवल शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है. प्रीति जिंटा की यह टीम मेगा ऑक्शन में 110.5 करोड़ रुपये के साथ उतरने वाली है. इस बीच अर्शदीप सिंह का रिटेन ना होना बेहद चौंकाने वाला विषय रहा. उम्मीद की जा रही थी कि पंजाब, अर्शदीप पर राइट टू मैच कार्ड खेल सकती है, लेकिन अब उसकी उम्मीद पूरी तरह समाप्त हो चली है.

सच्चाई यह है कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर पंजाब किंग्स को अनफॉलो कर दिया है. दोनों पक्षों के बीच संबंध बहुत खराब हालत में प्रतीत हो रहे हैं क्योंकि अर्शदीप ने पंजाब के अकाउंट को केवल अनफॉलो ही नहीं किया है बल्कि उन्होंने ऐसी प्रत्येक पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जिसमें उनका किसी भी तरीके से PBKS के साथ संबंध दिख रहा था. रिपोर्ट्स अनुसार मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद में होना है, उससे पहले अर्शदीप की हरकत को देख पता चलता है कि पंजाब उन्हें किसी हालत में राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके नहीं खरीदने वाली.

अर्शदीप सिंह ने साल 2019 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. वो अब तक इस टीम के लिए 65 मैच खेले, जिनमें उनके नाम 76 विकेट हैं. हाल ही में यह अफवाह भी उड़ी थी कि पंजाब किंग्स का मैनेजमेंट नहीं मानता कि अर्शदीप 18 करोड़ रुपये में रिटेन होने के हकदार हैं. यह भी कहा गया कि ऑक्शन में अर्शदीप को 18 करोड़ से बहुत कम पैसे में खरीदा जा सकता है, इस कारण उन्हें रिटेन नहीं किया गया. खैर अफवाहें कुछ भी हों, लेकिन अर्शदीप द्वारा सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स को अनफॉलो करना स्पष्ट संकेत है कि वो अगले सीजन में किसी अन्य टीम के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

80 शतक और 27 हजार से ज्यादा रन, जानें 36 साल के विराट कोहली के 36 बड़े रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग की तारीख का किया ऐलान, फिर होगा IPL और PSL का महासंग्राम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को 440 वोल्ट का झटका, दो दिग्गजों ने छोड़ी टीम
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच, IPL 2027 से पहले बड़ा फैसला
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह
IPL 2027 से पहले SRH से अलग होंगे अभिषेक शर्मा? हैरान कर देगी 'नाराजगी' की वजह

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
विकेटकीपिंग क्यों सीख रहे हैं यशस्वी जायसवाल, कप्तान ने किया खुलासा
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget