एक्सप्लोरर

अजिंक्य रहाणे के लिए स्वास्थ्य प्राथमिकता, परिवार के IPL के लिए UAE नहीं जाने में समस्या नहीं

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल का आयोजन यूएई में होगा. यूएई में 19 सितंबर से 8 नवंबर के आईपीएल के मैच खेले जाएंगे.

नई दिल्ली: भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे चाहते हैं कि यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान उनकी पत्नी और बेटी मौजूद रहें. हालांकि उनका यह भी कहना है कि  कोविड-19 महामारी के कारण जोखिम को देखते हुए अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों के परिवारों को प्रतियोगिता से प्रतिबंधित करता है तो उन्हें कोई समस्या नहीं है.

बता दें भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आईपीएल का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच किया जाना है. राजस्थान रायल्स की जगह आगामी सत्र में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले रहाणे ने कहा कि स्वास्थ्य शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए.

रहाणे ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘व्यक्तिगत तौर पर कोविड-19 स्थिति को एक तरफ रख दें तो आप चाहते हैं कि आपका परिवार आपके साथ यात्रा करे लेकिन इस स्थिति में सुरक्षा महत्वपूर्ण है, आपकी पत्नी, परिवार और बेटी की सुरक्षा, बेशक आपकी टीम के साथियों की सुरक्षा भी बेहद महत्वपूर्ण है. ’’

रहाणे ने कहा, ‘‘फिलहाल मुझे लगता है कि सबसे पहले स्वास्थ्य और फिर क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण है. हमने अपने परिवार के साथ चार-पांच महीने (लॉकडाउन के दौरान) बिताए.’’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के साथ यूएई में परिवारों को आने की स्वीकृति देने का फैसला बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी मालिकों को करना है.

दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने वाले रहाणे ने कहा कि वह आगामी सत्र में दिल्ली के खिलाड़ियों और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने को लेकर काफी रोमांचित हूं. मुझे मौका मिला है. पिछले साल जब मैं हैंपशर की ओर से खेल रहा था तो दिल्ली कैपिटल्स ने मेरे से पूछा था कि क्या मैं उनके लिए खेलने का इच्छुक हूं.’’

रहाणे ने कहा, ‘‘मैंने समय लिया और मैंने सोचा कि यह मेरे लिए कुछ नया सीखने का मौका है. बेशक दादा (सौरव गांगुली जो आईपीएल 2019 में टीम के मेंटर थे) वहां नहीं होंगे, उस समय मेरा ध्यान इस पर था कि अगर मैं दादा और रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में खेल पाया तो मैं काफी चीजें सीख सकता हूं. एक क्रिकेटर के रूप में आप यही चाहते हैं.’’

यह भी पढ़ें:

कोरोना निगेटिव होकर घर पहुंचे अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुड न्यूज़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget