एक्सप्लोरर

SRH Vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद अब्दुल समद को लेकर क्या बोले कैप्टन मार्कराम

IPL 2023: अब्दुल समद ने नामुमकिन को मुमकिन बनाने जैसा काम किया है. समद के एक छक्के की वजह से हैदराबाद की उम्मीदें कायम रहीं.

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 16 में रविवार देर रात खेले गए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के बाद अब्दुल समद का नाम हर किसी की जुबां पर है. आखिर ऐसा हो भी क्यों ना? समद ने काम ही अनोखा किया है. 215 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए समद ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर हैदराबाद को विजेता बनाया. हैदराबाद के कप्तान मार्कराम भी समद के मुरीद को गए और मैच के बाद उनकी सबसे बड़ी खूबी को बयां किया.

हैदराबाद के लिए 215 के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था. मैच के बाद मार्कराम ने कहा, ''इमोशन बहुत जल्दी बदल जाते हैं. बेहतर हुआ कि हम जीत दर्ज करने में कामयाब रहे. 215 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होता है. लेकिन बेहतरीन बात यह रही कि इस जीत में हर किसी ने योगदान दिया. आउटफील्ड शानदार थी और हमें पता था कि हम तेजी से रन बना सकते हैं. लेकिन इसके लिए एग्रसिव खेलने की जरूरत थी.''

हैदराबाद को मिली दोहरी खुशी

समद की तकनीक को सराहते हुए मार्कराम ने कहा, ''अभिषेक ने हमें बेहतरीन शुरुआत दिला दी थी. राहुल ने भी अच्छा साथ दिया. इसके बाद फिलिप और क्लासन ने लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया. यहीं से समद के स्कील देखने को मिले. आखिरी ओवर में 17 रन बनाना आसान नहीं होता है. आपके ऊपर बहुत प्रेशर रहता है. आप हाई रिस्क क्रिकेट खेल रहे होते हो. यहां मामला आपकी तकनीक पर आ जाता है.''

बता दें कि आखिरी गेंद पर जीत के लिए हैदराबाद को पांच रन की जरूरत थी. संदीप शर्मा ने नो बॉल फेंककर हैदराबाद को जीत दर्ज करने का अतिरिक्त मौका दे दिया. समद ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर हैदराबाद के खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खुशी इसलिए भी दोहरी रही क्योंकि इस जीत के साथ वो प्लेऑफ की रेस में बने रहने में कामयाब रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget