एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव 2026

(Source:  Poll of Polls)

'आप हमारी टीम की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं', एमआई के साथ 15 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा को हार्दिक ने दी बधाई

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ 15 साल पूरे करने पर बधाई दी. हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम में दिल को छू लेने वाली एक स्पीच दी.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को फ्रेंचाइजी के साथ 15 साल पूरे करने पर बधाई दी. हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम में दिल को छू लेने वाली एक स्पीच दी. अपनी स्पीच में हार्दिक ने रोहित को एमआई के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा प्रेरणास्त्रोत बताया.

रोहित शर्मा बहुत फ्रेंडली और खुले विचार वाले हैं- हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने एमआई द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए एक वीडियो में कहा,'' इतने सालों तक इस फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने के लिए आपका धन्यवाद. मैंने डेब्यू किया, बुमराह ने किया, हममें से कई लोगों ने आपके नेतृत्व में डेब्यू किया है. इतने सारे लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद जो इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलने आए हैं, और उसी समय भारत के लिए भी. आप एक इंसान के तौर पर भी कमाल और शानदार रहे हैं. आप बहुत फ्रेंडली और खुले विचारों वाले रहे हैं. आपने इतने सालों तक जिस तरह से टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व किया है उसके लिए बहुत धन्यवाद."

मुंबई इंडियंस के साथ 15 साल पूरे होने पर, रोहित ने टीम के साथियों, सपोर्ट स्टाफ और फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट का दिल से शुक्रिया अदा किया, और फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट किए गए एक और वीडियो में बतौर कप्तान अपनी यात्रा को आकार देने का श्रेय टीम के माहौल को दिया.

रोहित ने अपनी कप्तानी में एमआई को लीग की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी बनाया. इस पर उन्होंने कहा कि ये कामयाबियां किसी एक की काबिलियत के बजाय टीम की मेहनत का नतीजा थीं. फ्रेंचाइजी और उसके स्टेकहोल्डर्स के समर्थन ने एक कप्तान और एक व्यक्ति के तौर पर मुझे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई.

रोहित ने फ्रेंचाइजी ओनरशिप का भी शुक्रिया अदा किया, और अपने करियर के अहम दौर में उनका साथ देने में उनकी भूमिका को माना.

डेक्कन चार्जर्स के साथ आईपीएल करियर का आगाज 

2008 में रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर का आगाज डेक्कन चार्जर्स के साथ किया था. वह इस टीम के साथ 2010 तक रहे. आईपीएल 2011 में वह मुंबई इंडियंस से जुड़े और अब तक इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं. एमआई ने रोहित को 2013 में कप्तान बनाया था. वह 2023 तक इस टीम के कप्तान रहे. दस साल की कप्तानी में रोहित ने 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019, 2020) मुंबई को आईपीएल का चैंपियन बनाया. सीएसके के अलावा 5 आईपीएल खिताब जीतने वाली एमआई सिर्फ दूसरी टीम है.

रोहित मुंबई इंडियंस के सफलतम बल्लेबाज हैं. 239 मैचों की 235 पारियों में 2 शतक और 41 अर्धशतक लगाते हुए वह 6,267 रन बना चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई मुंबई इंडियंस? MI vs SRH मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदला, जानिए
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई मुंबई इंडियंस? MI vs SRH मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदला, जानिए
IPL 2026 में बवंडर रिकॉर्ड, 167 बॉल में 400 रन पार, वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को याद दिलाई नानी
IPL 2026 में बवंडर रिकॉर्ड, 167 बॉल में 400 रन पार, वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों को याद दिलाई नानी
Hardik Pandya Statement: 'मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा था, लेकिन आज...', MI की शर्मनाक हार के बाद बोले हार्दिक पांड्या
'मुझे अपने गेंदबाजों पर भरोसा था, लेकिन आज...', MI की शर्मनाक हार के बाद बोले हार्दिक पांड्या
MI vs SRH Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई
सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई
Advertisement

वीडियोज

Sansani: हिजबुल्लाह के सीक्रेट ठिकानों की अनदेखी पिक्चर ! | Crime News | America
Sandeep Chaudhary On Exit Poll: कहां किसकी जीत..किसका सूपड़ा साफ | BJP | TMC | Poll of Polls on ABP
West Bengal Exit Poll 2026: क्या हार रही हैं दीदी ? | PM Vs Mamata | Chanakya Exit Poll
West Bengal Exit Poll 2026: ममता बनर्जी की सत्ता पर संकट? जानिए पूरा गणित | BJP Vs TMC | Mamata
West Bengal 2026 Phase 2 Voting: बंगाल में एक्शन मोड पर प्रशासन... | BJP | TMC | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मेरी मदद करें, मैं आपका...' ट्रंप ने पुतिन से डेढ़ घंटे तक क्या बात की? खुद कर दिया खुलासा
'आप मेरी मदद करें, मैं आपका...' ट्रंप ने पुतिन से डेढ़ घंटे तक क्या बात की? खुद कर दिया खुलासा
Delhi Weather Update: दिल्ली में दिन की शुरुआत ठंडक के साथ, आज हल्की बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
दिल्ली में दिन की शुरुआत ठंडक के साथ, आज हल्की बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं
'...स्टफ्ड पिग', ट्रंप ने जो मुहावरा इस्तेमाल किया, वो ईरान का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंचाएगा, कह दिया नहीं हटेगी नाकेबंदी
'...स्टफ्ड पिग', ट्रंप ने जो मुहावरा इस्तेमाल किया, वो ईरान का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंचाएगा
Fuel Price Today: क्या सच में चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट
क्या सच में चुनाव के बाद बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? चेक करें आज का लेटेस्ट रेट
Bhooth Bangla BO Day 13: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने 13वें दिन भी मचाई धूम, कर डाली तगड़ी कमाई, जानें- 150 करोड़ से है कितनी दूर?
'भूत बंगला' ने 13वें दिन भी मचाई धूम, कर डाली तगड़ी कमाई, जानें- 150 करोड़ से है कितनी दूर?
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई मुंबई इंडियंस? MI vs SRH मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदला, जानिए
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई मुंबई इंडियंस? MI vs SRH मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदला, जानिए
ICSE-ISC Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं रिजल्ट, ऐसे करें सबसे पहले चेक
ICSE-ISC Result 2026: आज सुबह 11 बजे जारी होगा 10वीं-12वीं रिजल्ट, ऐसे करें सबसे पहले चेक
किसी से नहीं मिलतीं इन देशों की सरहदें, दुनिया की भीड़ में पड़े अकेले
किसी से नहीं मिलतीं इन देशों की सरहदें, दुनिया की भीड़ में पड़े अकेले
Embed widget