एक्सप्लोरर

IPL 2022: खुद को 'स्पिन-फास्ट' बॉलर मानते हैं राशिद खान, 100km/h की रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

IPL News: इस IPL में राशिद खान गुजरात टाइटंस की स्क्वॉड का हिस्सा हैं. गुजरात के लिए पहले मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में महज 27 रन दिए थे. इसके साथ ही उन्होंने एक विकेट भी चटकाया था.

IPL News: अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान पिछले कुछ सालों में टी-20 के विशेषज्ञ स्पिनर बनकर उभरे हैं. अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के साथ-साथ वह दुनियाभर की फ्रेंचाइजी लीग में खेलते हैं और हर जगह अपना डंका भी बजा चुके हैं. टी-20 की इन सभी लीगों में राशिद अब तक 312 मैचों में 436 विकेट चटका चुके हैं. यही कारण है कि उनकी गिनती स्पिन के दिग्गजों में होती है. हालांकि वे खुद को स्पिनर नहीं बल्कि 'स्पिन-फास्ट' बॉलर मानते हैं.

PTI को दिए एक इंटरव्यू में वह कहते हैं, 'जिस गति से मैं गेंदबाजी करता हूं, उससे मैं एक स्पिन-फास्ट बॉलर हूं. इतनी तेज गति में बॉल को पिच पर टर्न कराना मुश्किल है. ऐसे में अलग तरह की स्किल्स की जरूरत होती है.'

अपनी रफ्तार और बल्लेबाजों को चकमा देती गेंदों पर राशिद कहते हैं, 'मैं करीब 96 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता हूं. मैं हमेशा तेज लेग स्पिन को पसंद करता हूं. मैं हमेशा नेट पर अपनी गेंदबाजी के साथ प्रयोग करता रहता हूं और इससे मुझे मदद भी मिलती है.'

राशिद खुद को कलाई का स्पिनर भी नहीं मानते. वह कहते हैं, 'मैं खुद को लेग स्पिनर नहीं मानता क्योंकि स्पिनर कलाई का बहुत ज्यादा उपयोग करते हैं, मैं उतनी कलाई का उपयोग नहीं करता. मैं केवल अपनी उंगलियों का उपयोग करता हूं. इसलिए आप मुझे फिंगर स्पिनर कह सकते हैं.'

इस IPL में राशिद खान गुजरात टाइटंस की स्क्वॉड का हिस्सा हैं. इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से IPL खेलते थे. गुजरात के लिए पहले मुकाबले में उन्होंने चार ओवर में महज 27 रन दिए थे. इसके साथ ही उन्होंने एक विकेट भी चटकाया था. गुजरात को इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत मिली थी.

यह भी पढ़ें..

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो, मैदान में उतरने से पहले टीम ने ऐसे किया था शेन वॉर्न को याद

IPL 2022: शेन वॉटसन का SRH के टीम प्रबंधन पर बड़ा बयान, बोले- 'कुछ तो गड़बड़ है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG: No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
No-1 का ताज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, 5वें T20 से पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लिश खिलाड़ी से मिली वार्निंग
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, टीम इंडिया के उपकप्तान का नाम भी शामिल
WI-W vs IRE-W: WI-W vs IRE-W: ‘लेडी क्रिस गेल’ हेली मैथ्यूज ने ठोके नाबाद 159 रन, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीता मैच
WI-W vs IRE-W: ‘लेडी क्रिस गेल’ हेली मैथ्यूज ने ठोके नाबाद 159 रन, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से जीता मैच
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल
हर बार संजू सैमसन के साथ ही क्यों होता है ऐसा... वैभव सूर्यवंशी की यूं एंट्री पर दिग्गज ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget