एक्सप्लोरर

IPL 2020: हैदराबाद से मिली हार के लिए विराट कोहली ने इसे ठहराया जिम्मेदार

कोहली ने कहा कि अब उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. उन्होंने कहा कि यह शानदार मैच होगा क्योंकि दोनों टीमों के 14 अंक हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में पांच विकेट की हार के लिये बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने बल्लेबाजी में साहसिक प्रदर्शन नहीं किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट पर 120 रन पर रोकने के बाद साहा (39) और मनीष पांडे (26) के बीच दूसरे विकेट की 50 रन की साझेदारी की बदौलत 14.1 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन बनाकर जीत दर्ज की. जेसन होल्डर ने भी अंत में 10 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 26 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

हर हाल में जीतना होगा अंतिम मुकाबला

बेंगलोर की ओर से सलामी बल्लेबाज जोश फिलिप (32) के अलावा कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया,. कोहली ने बाद में कहा, ‘‘ये रन पर्याप्त नहीं थे. हमने सोचा था कि 140 का स्कोर अच्छा रहेगा लेकिन हालात में काफी बदलाव आया जिसकी हमने उम्मीद नहीं की थी. यह अजीब है. हमने सोचा था कि मौसम अच्छा रहेगा और अधिक ओस नहीं होगी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पूरी पारी के दौरान हमने बल्ले से साहसिक प्रदर्शन नहीं किया. विरोधी गेंदबाजों ने सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की और पिच का अच्छा इस्तेमाल किया.’’ कोहली ने कहा कि अब उन्हें अपना अंतिम मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति स्पष्ट है. अंतिम मैच जीतो और शीर्ष दो में जगह बनाओ. यह शानदार मैच होगा क्योंकि दोनों टीमों (दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला) के 14 अंक हैं. ’’

वार्नर ने दिया जीत का श्रेय गेंदबाजों को

दूसरी तरफ सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया. वार्नर ने कहा, ‘‘यहां आने पर हमें पता था कि क्वालीफाई करने के लिए हमें शीर्ष टीमों को हराना होगा. अच्छे संतुलन और अच्छी साझेदारी के साथ हमने जीत दर्ज की.’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज सारा श्रेय गेंदबाजों को जाता है. विकेट धीमा हो गया है. गेंदबाजों को सामंजस्य बैठाना था. सिर्फ यॉर्कर या धीमी गेंद से काम नहीं चल सकता. आपको विकेटों पर गेंदबाजी करनी होगी. इतनी ओस गिरने से मैं हैरान नहीं था. जब यहां मौसम ठंडा होता है तो काफी ओस गिरती है.’’

वार्नर ने गेंद और बल्ले से उम्दा प्रदर्शन करने वाले होल्डर की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘जेसन काफी अच्छा क्रिकेटर है. उसकी लंबाई के कारण अगर आपको उसे बाउंसर फेंकनी है तो काफी शॉर्ट गेंद करनी होगी और इस तरह की पिचों पर उसके लिए ऐसी गेंदों पर शॉट मारना आसान होगा. अगला मैच भी हमारे लिए करो या मरो का है. हम अब भी आईपीएल जीत सकते हैं. 2016 में भी हमें सभी तीन मैच जीतने थे.’’

IPL 2020: लगातार तीन मैच हारने पर बोले एबी डिविलियर्स, यह एक खतरनाक एहसास

IPL 2020: इस गेंदबाज के सामने विराट कोहली का बल्ला हो जाता है खामोश, रिकॉर्ड 7वीं बार किया आउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget