एक्सप्लोरर

IPL 2020: रोहित शर्मा की चोट पर सवालिया निशान बरकरार, RCB के खिलाफ मैच से पहले जानें यह अपडेट

IPL 2020: रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाएं हैं. रोहित शर्मा की चोट पर सवाल बेहद ही गंभीर होता जा रहा है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में बुधवार को रॉयलस चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन जाएगी. लेकिन मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की चोट को लेकर सवालिया निशान कायम है. रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच से भी बाहर रहेंगे.

रोहित शर्मा ने हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछले दो मैच नहीं खेले हैं. हालांकि दो दिन पहले मुंबई इंडियंस के ट्विटर हैंडल से रोहित शर्मा के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने की तस्वीरों को शेयर किया गया. इसके बावजूद आगे के मैचों को ध्यान में रखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा की फिटनेस के साथ कोई खतरा मोल नहीं लेगी.

रोहित शर्मा की चोट पर गंभीर सवाल

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया का चयन होने के बाद से रोहित शर्मा की चोट पर सवाल बेहद गंभीर हो गया. दरअसल बीसीसीआई ने चोट का हवाला देते हुए रोहित शर्मा किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम में चयन नहीं किया है. ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि जब रोहित शर्मा एक महीने बाद खेली जाने वाली सीरीज के लिए फिट नहीं हैं तो आईपीएल के बाकी मैचों में हिस्सा कैसे लेंगे?

बीसीसीआई ने हालांकि रोहित शर्मा की चोट पर नज़र बनाए रखने का दावा किया है और साथ ही कहा है कि वह फिट होने की स्थिति में टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जा सकता है. लेकिन तमाम बातों के बीच यह लगभग साफ हो चुका है कि रोहित शर्मा कम से कम आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ एक और मैच खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे.

IPL 2020: दिल्ली पर मिली जीत से वार्नर की खुशी का ठिकाना नहीं, किया है यह बड़ा दावा IPL 2020: 26 पारियों के बाद पहली बार विकेट लेने से चूके रबाडा, रिकॉर्ड रहा है बेहद ही शानदार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget