एक्सप्लोरर

IPL 2020: रबाडा के सर सजी रही पर्पल कैप, इन गेंदबाजों ने भी किया कमाल

IPL 2020: रबाडा 13वें सीजन के दौरान कमाल के फॉर्म में थे. रबाडा की गेंदबाजी का ही कमाल था कि दिल्ली कैपिटल्स पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बना पाई.

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही. दिल्ली की टीम के लिए भी 13वां सीजन खास रहा क्योंकि उसे 13 साल में पहली बार लीग के फाइनल में जगह मिली. दिल्ली को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज रबाडा को अपने शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला और वह पर्पल कैप पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे.

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने आईपीएल-13 के फाइनल के बाद पर्पल कैप अपने पास ही रखी. रबाडा ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पर्पल कैप हासिल की थी. दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज रबाडा के फाइनल मैच से पहले 16 मैचों से 29 विकेट थे. फाइनल के बाद अब उनके 17 मैचों से 30 विकेट हो गए हैं और इसलिए उन्होंने पर्पल कैप अपने नाम की है.

बुमराह को फाइनल में एक भी विकेट नहीं मिला और वह 15 मैचों में 27 विकेट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर रहे. बुमराह की टीम के साथी ट्रेंट बाउल्ट 25 विकेट के साथ तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल 21 विकेट के साथ चौथे नंबर पर रहे.

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लेग स्पिनर राशिद खान 16 मैचों में 20 विकेटों के साथ पांचवें नंबर पर रहे. राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर 14 मैचों में 20 विकेट लेने में कामयाब रहे. राजस्थान रॉयल्स के हालांकि लीग स्टेज में ही बाहर होने की वजह से आर्चर को अपने विकेटों की संख्या बढ़ाने का मौका नहीं मिला.

ऑरेंज कैप की बात करें तो फाइनल मुकाबले के बाद भी केएल राहुल ने 673 रन बनाकर उस पर अपना कब्जा बरकरार रखा. धवन के पास राहुल को पछाड़ने का मौका था, लेकिन वह फाइनल में चूक गए.

IPL Season 1 to 13: जानिए अब तक कैसा रहा है IPL में मुंबई इंडियंस का सफर

MI vs DC, Final: पांचवीं बार खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget