एक्सप्लोरर

अश्विन का विकेटों का 'पंच', फॉलो-ऑन बचाए बिना 183 रनों पर ऑल-आउट हुआ श्रीलंका

अश्विन का विकेटों का 'पंच', फॉलो-ऑन बचाए बिना 183 रनों पर ऑल-आउट हुआ श्रीलंकासौजन्य: AP
नई दिल्ली/कोलंबो: अश्विन रवि समेत गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से भारत ने श्रीलंका की पहली पारी 183 रनों पर समेट दी है. टीम इंडिया ने पहली में कुल 622 रन बनाए थे. जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 439 रन पीछे छूट गई. तीसरे दिन लंच से पहले श्रीलंका को ऑल-आउट कर भारतीय टीम ने मेज़बान टीम को फॉलो-ऑन दे दिया है. तीसरे दिन 2 विकेट पर 50 रनों से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उन्होंने 60 रन के स्कोर पर कप्तान दिनेश चांदीमल का बड़ा विकेट गंवा दिया. चांदीमल 10 रन बनाकर रविन्द्र जडेजा की गेंद पर कैच आउट हुए. कप्तान के विकेट के बाद बीते दिन अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे मेंडिस भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 24 रन के स्कोर पर उमेश यादव को विकेट देकर वापस पवेलियन लौट गए. जल्दी-जल्दी 2 विकेट गंवाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज़ और डिकवेला ने कुछ संभलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर टीम के स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन इसके तुरंत बाद एंजेलो मैथ्यूज़ अश्विन का तीसरा शिकार बने और 26 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए. मैथ्यूज़ के बाद खेलने आए डीसिल्वा भी नहीं चले और पहली गेंद पर ही बोल्ड होकर लौट गए. मैथ्यूज़ के विकेट के कुछ देर बाद ही श्रीलंका के इकलौते अर्धशतकधारी बल्लबाज़ डिकवेला भी आउट हो गए. डिकवेवला को 51 रन के स्कोर पर मोहम्मद शमी ने बोल्ड किया. इसके बाद हेराथ, परेरा और फर्नान्डो जल्दी-जल्दी विकेट गंवाकर लौटे गए और पूरी टीम 183 रन के स्कोर पर सिमट गई. आर अश्विन ने एक बार फिर से बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 69 रन देकर 5 विकेट चटकाए, इसके अलावा शमी और जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. उमेश यादव को 1 विकेट मिला. इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्ये रहाणे के शतक और बाकी बल्लेबाज़ों की मदद से 622 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला
महज 30 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेटर ने लिया संन्यास, RCB के लिए भी खेला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget