एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2021: UAE में टी-20 विश्व कप के आयोजित होने से भारतीय टीम को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा, जानिए क्यों

T20 World Cup 2021: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल सभी खिलाड़ी UAE में चल रहे आईपीएल में अपनी-अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं.

T20 World Cup 2021: यूएई में खेला जा रहा आईपीएल अपने आखिरी पड़ाव पर है, जिसका फाइनल मुक़ाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. उसके दो दिन बाद इन्ही पिचों पर टी-20 विश्व कप शुरू होगा. टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी लगभग एक महीने से चल रहे आईपीएल में अपनी अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं. जिसका फायदा भारतीय टीम को विश्व कप में मिलने वाला है.

यूएई में विश्व कप होने से भारतीय टीम को सबसे ज्यादा फायदा इसलिए होगा क्योंकि भारत के सभी खिलाड़ी लगभग एक महीने से यहां हैं और यहां की परीस्थिति और वातावरण में ढ़ल चुके हैं. इसके अलावा ये सभी खिलाड़ी तीनों मैदानों की कंडिशन को अच्छे से जान चुके हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को विश्व कप के दौरान इसका सबसे अधिक फायदा होगा. भारत ही एक ऐसा देश है जिसके सभी टी20 विश्व कप में शामिल खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं.

अगर बात बल्लेबाज़ी की करें तो आईपीएल में रन बनाने वाले टॉप 15 खिलाड़ियों में 4 खिलाड़ी भारतीय हैं, हालांकि इस सीजन का पहला हाफ भारत में खेला गया था. गेंदबाज़ी में भी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शामी और वरुण चक्रवर्ती विकेट लेने के मामले में शीर्ष 10 में बने हुए हैं. इसके अलावा अक्षर पटेल और राहुल चाहर ने भी यहां शानदार प्रदर्शन किया है.

भारतीय टीम 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों की वजह से आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं दी गई है. ऐसे में पाकिस्तान वो टीम होगी, जिसने काफी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेला है और न ही उन्हें हाल में यूएई में खेलने का अनुभव है. जबकि ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा रहे हैं और वो भी अपने-अपने देश के लिए विश्व कप में अच्छा कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप को लेकर किया बड़ा दावा, जानिए क्या कुछ कहा
ICC ने T20 World Cup की प्राइज़ मनी का किया एलान, खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

France vs Morocco World Cup Highlights: एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
एम्बाप्पे के तूफान में उड़ी मोरक्को, जीतकर फ्रांस ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Tammy Beaumont Retirement News: 17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
17 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत! इस खिलाड़ी का भारत के खिलाफ आखिर मैच
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ
कितने भारतीय क्रिकेटरों को मिली है 'सर' की उपाधि? कौन देता है यह सम्मान? जानें इसके बारे में सबकुछ

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget