एक्सप्लोरर

इस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कही विराट कोहली की कप्तानी को लेकर ये बड़ी बात

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भारतीय कप्तान विराट की तारीफ की है.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने कहा है कि भारत को हर प्रारूप में अलग-अलग कप्तान नियुक्त करने की जरूरत नहीं है क्योंकि विराट कोहली अच्छा काम कर रहे हैं. कई टीमों के पास अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तान हैं.

बीच में ऐसी चर्चाएं उठी थीं कि भारत को भी सीमित ओवरों में खासकर टी-20 में रोहित शर्मा को कप्तानी दे देनी चाहिए. रोहित का टी-20 में कप्तानी का रिकार्ड अच्छा है. वह अपनी कप्तानी में मुंबईं इंडियंस को चार बार आईपीएल खिताब दिला चुके हैं.

मांजरेकर ने अपने यूट्यूब चैनल 'आस्क संजय' पर कहा, "अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग कप्तानी को लेकर मेरा विचार है कि आप इसके लिए खोज नहीं करते हो. अगर आप भाग्याशाली हो कि आपके पास ऐसा कप्तान है जो तीनों प्रारूपों में अच्छा कर रहा है तो आपको अलग-अलग कप्तानों की जरूरत नहीं है और इस समय हमारे पास विराट कोहली हैं जो तीनों प्रारूपों में अच्छा कर रहे हैं. इसलिए भारत को अलग-अलग प्रारूपों में अलग-अलग कप्तानी की जरूरत नहीं है."

मांजरेकर ने कहा, "भविष्य में हो सकता है कि ऐसा समय आ जाए कि भारत को ऐसा करना पड़े लेकिन यह ऐसी चीज नहीं है जो आप चाहते हो. अगर ऐसा होता कि भारत के पास शानदार टेस्ट कप्तान और टेस्ट खिलाड़ी भी हो लेकिन वो 50 ओवरों के प्रारूप में या टी-20 में अच्छा न हो तो आपके पास अलग-अलग कप्तान हो सकते हैं, लेकिन इस समय तो ऐसा नहीं है."

 विराट कोहली टीम इंडिया की तरफ से 86 टेस्ट मैच खेले चुके हैं. जिसमें वह 53.62 की शानदार औसत से 7240 रन बना चुके हैं. इस दौरान वह 27 शतक और 22 अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं, कोहली 248 वनडे मैचों में 59.33 की औसत से 11867 रन बना चुके हैं. जिसमें उनके 43 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं. विराट 82 टी-20 मैचों में 2794 रन बना चुके हैं. रन मशीन कोहली क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. वह दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार हैं. बता दें कि भारतीय कप्तान विराट इस वक्त घर पर रहकर टाइम स्पेंड कर रहे हैं. वह इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें:

साल 2019 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हल्के में लिया जो बहुत बड़ी बेवकूफी साबित हुई: वकार यूनिस

चीनी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने के लिए जल्द होगी बैठक, IOA के सेक्रेटरी जनरल ने ABP न्यूज़ को दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना
ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, शूटिंग क्वीन मनु भाकर ने भी मेडल पर लगाया निशाना

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget