एक्सप्लोरर

टीम इंडिया ने दूसरे T-20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-1 से बराबरी की

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया जिसे मेहमान टीम ने तीन विकेट खोकर असानी से 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया.

India Vs New Zealand: मेजबान न्यूजीलैंड को दूसरे T-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत के लिए इस जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या और कप्तान रोहित शर्मा रहे. पांड्या को दमदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया जिसे मेहमान टीम ने तीन विकेट खोकर असानी से 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही और रोहित ने शिखर धवन (30) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 79 रनों की अहम साझेदारी की. ईश सोढ़ी ने भारतीय कप्तान को आउट कर मेहमान टीम को पहला झटका दिया लेकिन तक तब वह अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे और टी-20 में नया कीर्तिमान भी स्थापित कर चुके थे.

रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

रोहित अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा. उन्होंने अब तक 92 टी-20 मैचों की 84 पारियों में 32.68 की औसत से 2,288 रन बनाए हैं. इन मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 138.41 का रहा है और उन्होंने चार शतक एवं 16 अर्धशतक जड़े हैं. खेल के सबसे छोटे प्रारूप में रोहित का अधिकतम स्कोर 118 रन है.

रोहित के जाने के बाद, धवन भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके और 88 के कुल योग पर लॉकी फग्र्यूसन ने उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालाते हुए 30 रनों की साझेदारी की. डार्ली मिशेल ने शंकर को 14 के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद, अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने पंत के साथ मिलकर मेहमान टीम को जीत तक पहुंचाया. पंत 40 और धोनी 20 रन बनाकर नाबाद लौटे.

पांड्या की बेहतरीन गेंदबाजी

इससे पहले, कोलिन डी ग्रांडहोम (50) और रॉस टेलर (42) ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. किवी टीम ने पूरे ओवर खेलने के बाद आठ विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए.

एक समय मेजबान टीम ने अपने चार अहम विकेट महज 50 रनों पर खो दिए थे. यहां से डी ग्रांडहोम और अनुभवी टेलर ने पांचवें विकेट के लिए 47 गेंदों पर 77 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. क्रुणाल के अलवा भारत के लिए खलील अहमद ने दो जबकि भुवनेश्वर और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
इरफान पठान ने बताई आकिब नबी की खासियत, बुमराह की जगह मिला है मौका
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
दुनिया के 3 सबसे लंबे क्रिकेटर, हाइट उड़ा देगी होश
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
वंदे मातरम् पर मोहम्मद शमी का बड़ा बयान, जो कहा वो हर मुस्लिम को जानना चाहिए
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री
श्रीलंका फतह का 'गंभीर' प्लान, 4 स्पिनर्स की अचानक टीम इंडिया में एंट्री

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget