एक्सप्लोरर

Ind vs WI 1st T20: विराट कोहली और केएल राहुल की दमदार पारी, भारत ने विंडीज को 6 विकेट से हराया

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा केवल आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गये. राहुल ने शुरू से ही रन बनाने का बीड़ा उठाया. उन्होंने होल्डर के एक ओवर में तीन चौके लगाये और फिर शेल्डन कोटरेल और खारी पियरे पर छक्के जड़े.

हैदराबाद: विराट कोहली की कप्तानी पारी और केएल राहुल के अर्धशतक से भारत ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकार्ड लक्ष्य हासिल करके छह विकेट की जीत से तीन मैचों की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की. भारत के सामने 208 रन का लक्ष्य था और उसने सपाट पिच पर 18.4 ओवर में चार विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की.

कोहली ने 50 गेंदों पर छह चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 94 रन बनाये जो इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर है. उन्होंने राहुल (40 गेंदों पर 62 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिये 100 रन की साझेदारी की.

वेस्टइंडीज ने बनाए 207 रन

वेस्टइंडीज ने पांच विकेट पर 207 रन बनाये थे. उसकी तरफ से इविन लुईस ने 17 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली. ब्रेंडन किंग ने 31 रन का योगदान दिया जबकि शिमरोन हेटमेयर (41 गेंदों पर 56 रन) और कप्तान कीरेन पोलार्ड (19 गेंदों पर 37 रन) भी पूरे रंग में दिखे. जैसन होल्डर ने नौ गेंद पर 24 रन की तूफानी पारी खेली.

भारत ने इस तरह से सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया. इससे पहले उसने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में मोहाली में 207 रन का लक्ष्य हासिल किया था. इस मैच में कुल 27 छक्के लगे जो भारतीय सरजमीं पर नया रिकार्ड है.

बड़े लक्ष्य के सामने भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा केवल आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गये. राहुल ने शुरू से ही रन बनाने का बीड़ा उठाया. उन्होंने होल्डर के एक ओवर में तीन चौके लगाये और फिर शेल्डन कोटरेल और खारी पियरे पर छक्के जड़े. पावरप्ले समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 50 रन था.

राहुल ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया

कोहली ने हमेशा की तरह मौके की नजाकत को परखा और पारी संवारने का जिम्मा अच्छी तरह से निभाया. जब रन और गेंदों के बीच अंतर बढ़ने लगा तो कोहली ने तीखे तेवर अपनाये. उन्होंने 12वें ओवर में होल्डर पर छक्का जड़ा जिससे टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा.

अपनी पारी के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरे करने वाले राहुल ने 37 गेंदों पर अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पियरे पर छक्का जमाया लेकिन इसी ओवर में लांग आफ पर आसान कैच दे बैठे.

ऋषभ पंत (नौ गेंद पर 18) ने पियरे पर छक्के से शुरुआत की जबकि कोहली ने होल्डर को निशाने पर रखा. इस तेज गेंदबाज ने उन्होंने लांग आफ पर दर्शनीय छक्का लगाकर अपना 23वां अर्धशतक पूरा किया जो कि इस प्रारूप में नया रिकार्ड है. कोहली और पंत ने केसरिक विलियम्स पर छक्के लगाये जिससे अंतिम चार ओवरों में लक्ष्य 31 रन रह गया.

भारत ने जीता टॉस लिया क्षेत्ररक्षण का फैसला

कोटरेल ने ऐसे में किफायती ओवर किया और पंत को भी पवेलियन भेजा और श्रेयस अय्यर (चार) भी नहीं टिक पाये लेकिन इससे जीत का अंतर ही प्रभावित हुआ. कोहली ने पोलार्ड की गेंद छह रन के लिये भेजी और फिर विलियम्स पर दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलायी.

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करने में भारत के अच्छे रिकार्ड और बाद में गेंदबाजी करते हुए ओस के प्रभाव को ध्यान में रखकर कोहली ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. भारतीय क्षेत्ररक्षण हालांकि अच्छा नहीं रहा. उन्होंने कुछ कैच टपकाये जिनका कैरेबियाई बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया.

लुईस ने गेंदबाजी का आगाज करने वाले वाशिंगटन सुंदर का स्वागत चौके और छक्के से किया था. पहले ओवर में लेंडल सिमन्स को पगबाधा आउट करने वाले दीपक चाहर ने अपने दूसरे ओवर में शार्ट पिच गेंद करने का खामियाजा भुगता तथा लुईस और किंग दोनों ने उन पर छक्के लगाये.

लुईस ने छक्के से किया भुवनेश्वर का स्वागत

लुईस ने भुवनेश्वर कुमार का स्वागत भी छक्के से किया जिससे पांचवें ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया. सुंदर का छोर बदलकर गेंदबाजी के लिये आये और वह लुईस को चकमा देकर पगबाधा आउट करने में सफल रहे जिन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाये.

किंग और हेटमेयर ने हालांकि आक्रामकता बरकरार रखी. हेटमेयर ने कुछ गगनदायी छक्के लगाये. इनमें युजवेंद्र चहल की गुगली पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था. जडेजा ने किंग को स्टंप आउट करवाकर भारत को तीसरी सफलता दिलायी लेकिन अब पोलार्ड क्रीज पर थे जिन्होंने शिवम दुबे की मध्यम गति की शार्ट पिच गेंदों का पूरा लुत्फ उठाया.

हेटमेयर ने बनाया पहला अर्धशतक

हेटमेयर को भारतीय स्पिनर परेशान नहीं कर पाये. उन्होंने चहल पर छक्का जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. इस बीच सुंदर ने दो बार उनके कैच भी छोड़े. रोहित ने भी पोलार्ड को जीवनदान दिया और गेंद छह रन के लिये चली गयी.

हालांकि इन दोनों की पारियों का अंत चहल ने ही किया जिन्होंने 36 रन देकर दो विकेट हासिल किये. हेटमेयर ने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के जबकि पोलार्ड ने एक चौका और चार छक्के लगाये.

इन दोनों के तीन गेंद के अंदर आउट होने के बावजूद वेस्टइंडीज होल्डर की दो छक्कों से सजी नाबाद पारी और दिनेश रामदीन के नाबाद 11 रन की मदद से 200 रन का आंकड़ा पार किया. सीरीज का दूसरा मैच रविवार को तिरूवनन्तपुरम में खेला जाएगा.

ये हैं IPL 2020 की नीलामी के लिए सबसे ज़्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी, डेढ़ करोड़ वाली लिस्ट में एक भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला
पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली
KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget