एक्सप्लोरर

'कॉफी विद करण' विवाद के बाद से मैं निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने लगा: केएल राहुल

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल का मानना है कि चैट शो कॉफी विद करण विवाद के बाद से उनके प्रदर्शन में काफी निखार हुआ है. उन्होंने कहा कि इस विवाद के बाद से मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करने लगा.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल का मानना है कि पिछले साल चैट शो कॉफी विद करण में महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी के बाद उन्हें जब निलंबन झेलना पड़ा तो इससे उनकी खेल के प्रति सोच पूरी तरह से बदल गई, जिसका परिणाम यह रहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने लगे. महिलाओं पर टिप्पणी के कारण बैन हुए थे राहुल और हार्दिक  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहुल और हार्दिक पंड्या को 'कॉफी विद करण' कार्यक्रम में की गई टिप्पणियों के कारण कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की प्रशासकों की समिति ने उन्हें निलंबित कर दिया था और उन्हें पिछले साल जनवरी में आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से ही वापस स्वदेश बुला दिया गया था. राहुल ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, 'मैंने 2019 के बाद अलग तरह से सोचना शुरू किया और मेरे अच्छे प्रदर्शन का काफी श्रेय इसी को जाता है. उस निलंबन और जो कुछ हुआ तो तब मैं स्वार्थी होना चाहता था और खुद के लिए खेलना चाहता था, लेकिन मैं नाकाम रहा. इसलिए मैंने खुद से कहा कि मुझे वह सब करना चाहिए जो टीम मुझसे चाहती है.' विवाद के बाद से शानदार रहा है राहुल का प्रदर्शन  इसके बाद राहुल का भाग्य चमक गया और उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट में न सिर्फ ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला बल्कि वनडे में पांच पारियों में 75.75 की औसत और 144.77 की औसत से 303 रन भी बनाए. साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 56.00 की औसत और 144.51 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाए. राहुल ने कहा कि निलंबन के बाद उन्हें अहसास हुआ कि क्रिकेटर का करियर कितना छोटा होता है और ऐसे में उन्होंने अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी शुरू की. उन्होंने कहा, 'हम सभी जानते हैं कि हमारा करियर बहुत लंबा नहीं होता है और 2019 के बाद मुझे अहसास हुआ कि मेर पास अभी 12 या 11 साल बचे हुए हैं और मुझे अपना सारा समय और ऊर्जा एक अच्छा खिलाड़ी और ‘टीम मैन’ बनने पर लगानी चाहिए.' राहुल ने आगे कहा, 'सोच में बदलाव में से वास्तव में मदद मिली और जब मैंने टीम के लिये अच्छा करने, एक चैंपियन टीम का हिस्सा बनने और मैच में अपने खेल से बदलाव लाने के बारे में सोचना शुरू किया तो इससे काफी दबाव भी हट गया.' रोहित से मुझे काफी सहयोग मिला- राहुल  राहुल ने कहा कि रोहित शर्मा का उन्हें काफी सहयोग मिला और वह भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान के बड़े प्रशंसक हैं. उन्होंने कहा, 'रोहित की बातों से हैरान था (कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सलामी बल्लेबाज के लिये के एल राहुल पहली पसंद है और इसके बाद उनमें या शिखर धवन में से किसी का चयन करना चाहिए. मैं उनकी बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक रहा हूं और मैं पिछले कुछ सालों से उनके साथ खेल रहा हूं. राहुल ने कहा, 'वह टीम में ऐसा शख्स है जिसने मुझे यह अहसास दिलाया है कि उन्हें मुझ पर बहुत अधिक भरोसा है. मैंने देखा कि कई अवसरों पर उन्होंने मेरा पक्ष लिया और मेरे साथ खड़े रहे. इससे आपका काफी मनोबल बढ़ता है.' वेस्टइंडीज़ के मुख्य कोच बोले- खाली स्टेडियम में खेलने से उनकी टीम को होगा फायदा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
विदेशी लीग में खेलने की नहीं है इजाजत, फिर कैसे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते हैं भारतीय खिलाड़ी?
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget