एक्सप्लोरर

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के नजदीक हैं हिमा दास, हाई परफार्मेंस डायरेक्टर ने किया ये दावा

5 मेडल जीतने के बावजूद हिमा दास ने अभी तक इस साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाइ नहीं किया है.

नई दिल्ली: भारतीय महिला धावक हिमा दास चेकगणराज्य में नोवे मेस्टो नाड मेटुजी ग्रां प्री में अब तक पांच गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. भारतीय एथलेटिक्स के हाई परफार्मेंस डायरेक्टर वोल्कर हरमन का मानना है कि यूरोप में तीन सप्ताह में पांच मेडल जीतने वाली स्टार धाविका हिमा दास अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब है. उन्नीस साल की हिमा ने पोलैड और चेक गणराज्य में दो जुलाई के बाद से दो सौ मीटर की चार और चार सौ मीटर की एक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है. इस दौरान उन्होंने अपने समय में भी सुधार के साथ शानदार प्रदर्शन किया.

हरमन ने कहा, ''हिमा सही दिशा में आगे बढ़ रही है. अगर आप 50 सेकंड से कम समय में दौड़ (400 मीटर) पूरी करना चाहते है तो आपके पास 22.80 सेकंड में दौड़ (200 मीटर) पूरी करने की क्षमता होनी चाहिए.'' हिमा ने 20 जुलाई को 400 मीटर में 52.09 सेकंड के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ गोल्ड मेडल जीता था.

हिमा ने 26 सितंबर से छह अक्टूबर तक दोहा में होने वाले विश्व चैम्पियनशिप के लिए 200 मीटर या 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा के लिए क्वालीफाइ नहीं किया है. पुरूष वर्ग में हालांकि मोहम्मद अनस ने 400 मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया.

एक जुलाई को भारतीय एथलेटिक्स के साथ जुड़ने वाले हरमन ने कहा, ''हमारे पास मोहम्मद अनस भी है जो अपने रिकार्ड में ही सुधार कर रहे है और यह शानदार है.'' जर्मनी के हरमन ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक के लिए 25 से 30 भारतीय एथलीट क्वालीफाई कर सकते है.

उन्होंने कहा, ''पुरूषों और महिलाओं के 400 मीटर रिले में विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले आठ एथलीट सीधे क्वालीफाई कर लेंगे और हमारे लिये शायद यह सबसे आसान तरीका होगा. भाला फेंक और 400 मीटर दौड़ में भी हम अच्छी स्थिति में है.''

एथलीट हिमा दास का कमाल, एक महीने के भीतर जीता पांचवां गोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget