एक्सप्लोरर

Under-19 विश्वकप में बल्लेबाज़ ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, टीम ने लगाया रनों का अंबार

न्यूज़ीलैंड और केन्या के बीच खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में रनों का अंबार लग गया है. न्यूज़ीलैंड की टीम ने ओपनर जेकब भुला और बल्लेबाज़ों की धमाकेदार पारियों की मदद से केन्या के सामने विशाल 436 रन बना दिए.

नई दिल्ली/क्राइस्टचर्च: न्यूज़ीलैंड और केन्या के बीच खेले जा रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में रनों का अंबार लग गया है. न्यूज़ीलैंड की टीम ने ओपनर जेकब भुला और बल्लेबाज़ों की धमाकेदार पारियों की मदद से केन्या के सामने विशाल 436 रन बना दिए. जो कि अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. केन्याई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और वही उसकी सबसे बड़ी चूक हो गई. टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने इस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की कि मानो वो किसी चीज़ का बदला लेने विरोधी टीम के सामने खेल रहे हैं. जैकब भुला ने रचिन रविन्द्र के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 245 रन जोड़ दिए. जो कि अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप के इतिहास सबसे बड़ी साझेदारी भी है. इस दौरान दोनों बल्लेबाज़ों ने अपने-अपने शतक भी पूरे कर लिए. 245 रनों की साझेदारी के बाद रचिन एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सिंह की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. आउट होने से पहले उन्होंने 101 गेंदों में 3 छक्के और 8 चौकों की मदद से 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. लेकिन केन्याई टीम की मुसीबतें यहीं खत्म नहीं हुई. जैसे ही रचिन, आउट होकर लौटे उनके स्थान पर जैकब का साथ देने के लिए फिन ऐलन मैदान पर उतर आए और ऐसी आतिशी बल्लेबाज़ी की कि विरोधी टीम बुरी तरह से पस्त हो गई. भुला के साथ ऐलन ने मिलकर 67 गेंदों में 156 रन जोड़ दिए. केन्याई टीम की बाकी बची हुई कसर भी पूरी कर दी. इस दौरान जैकब भुला ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए अंडर-19 विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया. उन्होंने 144 गेंदों में 180 रनों की बेजोड़ पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 छक्के और 10 चौके भी लगाए. वहीं ऐलन ने महज़ 40 गेंदों में 225 के आतिशी स्ट्राइक रेट से 90 रन जड़ दिए. जिसमें उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके भी लगाए. अंत में फिलिप्स ने भी 26 रनों का अहम योगदान दििया और टीम ने 50 ओवरों में 436 रन बना दिए. अंडर-19 क्रिकेट में अब भी सबसे बड़ा स्कोर ऑस्ट्रेलिया के नाम है. जिन्होंने केन्या के खिलाफ 2002 में 480 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget