एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने किया शेफाली वर्मा का समर्थन, कहा- 'अभी वो सिर्फ 16 साल की हैं'

हरमनप्रीत कौर ने शेफाली वर्मा का बचाव करते हुए कहा कि वो सिर्फ अभी 16 साल की हैं और उनका ये पहला वर्ल्ड कप था. अभी उन्हें काफी कुछ सीखना बाकी है.

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल हुए आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 85 रनों से बड़ी मात दी. इसी के साथ अब ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टी20 खिताब पर 5वीं बार कब्जा कर लिया है. भारत की तरफ से पूरे टूर्नामेंट में चलने वाली 16 साल की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा फाइनल मुकाबले में मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गईं. वहीं उन्होंने मैच के शुरूआत में एलिसा हिली का भी कैच छोड़ा जो बाद में भारत को काफी महंगा साबित हुआ. हिली 75 रन बनाकर आउट हुईं थी.

इसी पर अब भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि शेफाली वर्मा ने जब एलिसा हिली का कैच छोड़ा तो उन्हें मैच में वापसी करने में काफी मुश्किल हो रही थी. ऐसे में कप्तान ने कहा कि हिली का कैच छोड़ने में शेफाली की कोई गलती नहीं थी.

भारत अपना पहला वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला खेल रहा था जहां एलिसा हिली के 75 और बेथ मूनू के 78 नॉट आउट पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 185 रनों के लक्ष्य रखा था. इस स्कोर को चेस करने में टीम इंडिया पूरी तरह से फेल रही और पूरी टीम मात्र 99 रनों पर ही ऑल आउट हो गई.

हरमनप्रीत ने शेफाली को लेकर कहा कि, ''वो सिर्फ अभी 16 साल की हैं और अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहीं हैं. उन्होंने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 16 साल की लड़की के लिए पूरे मैच में आत्मविश्वास से भरा रहना थोड़ा मुश्किल होता है. ये उनके लिए सीख थी कि आपके साथ मैच के बीच कुछ भी हो सकता है. हम उन्हें इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते क्योंकि उनकी जगह पर दूसरी खिलाड़ी भी थीं. हमने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को मौका दिया जिसका हमें नुकसान हुआ. दबाव में हम नहीं खेल पाए. ऐसे में ये सबके लिए एक सीख है कि जब आप फील्डिंग कर रहे होते हैं तो आपको मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देना होता है.''

बता दें कि टीम इंडिया ने ये टूर्नामेंट ज्यादातर युवा खिलाड़ियों के साथ खेला और अंत में टीम फाइनल में भी पहुंची.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget