एक्सप्लोरर

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं जो इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2019 की शुरूआत 30 जून से होने जा रही है. इस दौरान सभी टीमों की तैयारी शुरू हो चुकी है लेकिन इस बीच वर्ल्ड कप 2019 में कई खिलाड़ी ऐसे भी है जिनका ये आखिरी वर्ल्ड कप है. इन सबके बीच जिस नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वो है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी. लेकिन धोनी के अलावा इस लिस्ट में और भी नाम हैं.

इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं जो इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए क्रिकेट को अलविदा कह देंगे.

महेंद्र सिंह धोनी ( भारत)

48वें ओवर में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी का वो सिग्नेचर शॉट कौन भूल सकता है. ये वही शॉट था जिससे भारत विश्व कप 2011 का चैंपियन बना था. धोनी ने इस दौरान 79 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी.

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

विकेटकीपर बैट्समैन को लेकर टीम के कोच रवि शास्त्री ने पहले ही ये कह दिया था कि धोनी टीम को एक बड़ा बूस्ट देंगे. शास्त्री ने ये भी कहा था कि फिलहाल धोनी जैसा इस दुनिया में कोई नहीं है. धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था. अब तक धोनी कुल 341 मैच खेल चुके हैं जहां वो 10,500 रन बना चुके हैं.

रॉस टेलर (न्यूजीलैंड)

रॉस टेलर की उम्र 35 साल हो चुकी है और इस बार इस खिलाड़ी को वर्ल्ड कप में शामिल किया गया है. बता दें कि रॉस टेलर न्यूजीलैंड के 7वें ऐसे खिलाड़ी है जो चौथी बार किसी वर्ल्ड कप का हिस्सा हैं.

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

रॉस टेलर न्यूजीलैंड के मिडल ऑर्डर को मजबूती देंगे. टेलर पहले ही ये ऐलान कर चुके हैं कि शायद ये उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है. टेलर साल 2019 में अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक था. वहीं साल 2018 में टेलर ने 11 वनडे में कुल 639 रन ठोके थे. इस दौरान टेलर का एवरेज 91.28 था.

मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश)

इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश को अगर किसी खिलाड़ी ने ऊपर उठाया है तो वो मुर्तजा है. टीम उस समय कई इंटरनेशनल ट्रॉफी जीती थी जब मुर्तजा टीम के कप्तान थे. इसके बाद टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. बांग्लादेश की तरफ से मुर्तजा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. 35 साल के पुराने क्रिकेटर ने 1752 रन और 265 विकेट लिए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)

श्रीलंका के पास इस बार के वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अनुभव वाले खिलाड़ी हैं. और इसका पूरा दारोमदार मलिंगा पर जाता है. 35 साल का ये गेंदबाज कई बार मैच जीता चुका है. इस बार का आईपीएल फाइनल कौन भूल सकता है. जहां टीम को आखिरी ओवर में मलिंग ने जीत दिलाई थी.

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

मलिंग के 218 वनडे में कुल 322 विकेट हैं.

हाशिम आमला (दक्षिण अफ्रीका)

आमला के सभी फॉर्मेट में 18,000 से भी ज्यादा रन हैं. और खराब फॉर्म के बावजूद इस बार आमला को टीम में शामिल किया गया है. 36 साल का ये बल्लेबाज अभी तक 27 शतक और 37 अर्धशतक लगा चुका है.

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

शोएब मलिक (पाकिस्तान)

शोएब मलिक ये एलान कर चुके हैं कि वो इस वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो जाएंगे. पाकपैशन को दिए गए इंटरव्यू के दौरान 37 साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि, ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा और वो पाकिस्तान को इस बार जीत दिलाना चाहते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

बता दें कि पिछले कई सालों से मलिक टीम को मजबूती देते आए हैं. मलिक ने अब तक 284 वनडे खेले हैं जहां वो 7526 रन बना चुके हैं.

क्रिस गेल (वेस्ट इंडीज)

इस साल वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज खेली थी जहां गेल ने 4 मैचों में कुल 424 रन ठोक कर ये जता दिया वो वापस आएंगे और वर्ल्ड कप खेलेंगे. इस दौरान दो शतक और कई अर्धशतक शामिल थे.

महेंद्र सिंह धोनी से लेकर गेल तक ये खिलाड़ी इस वर्ल्ड कप के बाद हमेशा के लिए हो सकते हैं रिटायर

इसी प्रदर्शन के दम पर गेल को वर्ल्ड कप के लिए चुन लिया गया. गेल ने कुल 289 वनडे खेले हैं जहां उनके कुल 10,000 रन और 165 विकेट हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
श्रीलंका के तेज गेंदबाज से फिर हार गए नीरज चोपड़ा
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget