धोनी ने बताया अपने शानदार छक्के का राज़, 'आंख बंद करो, बल्ला ऊपर करो, भगवान को याद करो और बॉल को घुमा दो
धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के इवेंट में हिस्सा लेते हुए दिल के कई सारे राज खोले हैं.

यूं तो टीम इंडिया के सबसे कामयाब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कई खूबियों के लोग दिवाने हैं, लेकिन उनका छक्के मारने का स्टाइल क्रिकेट की दुनिया में सबसे खास है. अब धोनी ने पहली बार अपने इन खास छक्कों के पीछे का राज खोल दिया है. इतना ही नहीं धोनी ने ये भी खुलासा किया है उन्हें सबसे पहले कौन सी लड़की पसंद आई थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स के इवेंट में धोनी से पूछा गया कि आप इतने शानदार छक्के कैसे मार लेते हैं? धोनी ने सवाला का मजेदार जवाब देते हुए कहा, ''आंख बंद करो, बल्ला ऊपर करो, भगवान को याद करो और बॉल को घुमा दो.''
इसी इवेंट में धोनी ये यह भी पूछा गया कि उनका सबसे पहला क्रश कौन था? धोनी ने इसका भी मजेदार जवाब देते हुए कहा साक्षी को तो नहीं बताओगे ना. उन्होने बताया, ''1999 में जब में 12वीं क्लास में पढ़ रहा था तो मेरा पहला क्रश स्वाति थीं.''
Oh my god Mahiii...I love you❤???????????????????????????????????????????????????????? pic.twitter.com/LfPIfxQGGo
— Mahek (@MahekS7) May 8, 2018
बता दें कि आईपीएल 11 में धोनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. धोनी की टीम 10 मैचों में से 7 मुकाबले जीतकर खिताब की प्रबल दावेदारों में से एक हो गई है. धोनी का खुद भी आईपीएल 11 में लाजवाब खेल रहे हैं और 10 मैचों में 90 के औसत से 360 रन बना चुके हैं.





















