एक्सप्लोरर

क्या भविष्य में टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे ऋषभ पंत? युवराज सिंह ने किया यह दावा

ऋषभ पंत ने हाल ही में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को प्रभावित किया है. अब ऋषभ पंत में भविष्य के कप्तान की झलक भी देखी जाने लगी है.

बीते एक साल में ऋषभ पंत भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर उभरे हैं. ऋषभ पंत की परफॉर्मेंस ने ना सिर्फ फैंस को बल्कि इस क्षेत्र के दिग्गज खिलाड़ियों को भी प्रभावित किया है. ऋषभ पंत के अंदर अब भारतीय टीम के भविष्य के कप्तान की झलक भी देखने को मिल रही है. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का मानना है कि भविष्य में विराट कोहली की जगह लेने के लिए ऋषभ पंत परफेक्ट हैं. 

ऋषभ पंत ने आईपीएल 14 के पहले हिस्से में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली है. युवराज सिंह इसी दौरान ऋषभ पंत से काफी प्रभावित हुए हैं. युवराज सिंह को लगता है कि युवा विकेटकीपर के पास एक चतुर दिमाग है और वह किसी दिन भारत के कप्तान के रूप में पदभार संभाल सकते हैं. 

हालांकि विराट कोहली की कप्तानी को किसी तरह का खतरा नहीं है. युवराज ने पंत को एक सम्भावित उत्तराधिकारी बताया है. ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स 8 में से 6 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. युवराज सिंह ने कहा, ''मैं ऋषभ को एक संभावित भारतीय कप्तान के रूप में भी देखता हूं. क्योंकि वह उछल-कूद करने वाला, चुलबुला है, और चारों ओर बात करता है.'' 

सवालों को पीछे छोड़ चुके हैं ऋषभ पंत

युवराज सिंह को ऋषभ पंत में अगले कप्तान की झलक दिखाई देती है. पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ''लेकिन मुझे लगता है कि उसके पास निश्चित रूप से एक स्मार्ट दिमाग है क्योंकि मैंने उसे देखा था जब वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में कप्तानी कर रहा था, उसने एक अविश्वसनीय काम किया. इसलिए, आने वाले वर्षों में लोगों को उन्हें भारतीय टीम के अगले कप्तान के रूप में देखना चाहिए".

2017 में भारत में डेब्यू करने के बाद पंत ने शुरूआत में अपने विकेट कीपिंग पर कुछ सवालों का सामना किया. लेकिन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही ऋषभ पंत के एक अलग ही मैच विजेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं. ऋषभ पंत जिस अंदाज से खेलते हैं उससे वह बड़े से बड़े मैच का रूख अकेले दम पर पलटकर रख सकते हैं.

England vs India Women: भारत-इंग्लैंड के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, हरमनप्रीत पर होगा अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget