एक्सप्लोरर

SNICKO में कोई मूवमेंट नहीं, फिर भी यशस्वी जायसवाल को दिया गया आउट; मच गया बवाल

Yashasvi Jaiswal Catch Controversy: मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन यशस्वी जायसवाल को कीपर कैच के जरिए आउट दिया गया, लेकिन SNICKO मीटर में कोई मूवमेंट नजर नहीं आया.

Yashasvi Jaiswal Catch Controversy IND vs AUS 4th Test: यशस्वी जायसवाल के विकेट पर बवाल मच गया. मुकाबले पांचवें दिन जायसवाल को कीपर कैच के जरिए आउट दिया गया. हालांकि जायसवाल के कैच पर SNICKO मीटर में कोई मूवमेंट देखने को नहीं मिला. जायसवाल के आउट दिए जाने पर क्राउड से 'चीटर-चीटर' की आवाजें भी सुनाई दीं. इसके अलावा कॉमेंट्री कर रहे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी जायसवाल के विकेट पर भड़क गए.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने जायसवाल को बाउंसर फेंकी, जिस पर उन्होंने लेग साइड की तरफ बल्ला घुमाना चाहा लेकिन गेंद उनके बैट और गलव्स के करीब से होकर कीपर के हाथों में चली गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपील की गई, लेकिन फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की तरफ से रिव्यू लिया गया. 

रिव्यू के बाद थर्ड अंपायर ने चेक किया. स्क्रीन पर भी Snickometer दिखाया गया, जिसमें साफ पता चल रहा था कि गेंद जायसवाल के बैट या गलव्स कहीं पर भी नहीं लगी है. Snickometer में किसी भी तरह का कोई मूवमेंट नहीं था, लेकिन फिर भी जायसवाल को आउट करार दिया गया. अंपायर के फैसले से जायसवाल भी नाखुश दिखे. उन्होंने अंपायर से कुछ बातचीत भी की, लेकिन अंतत: उन्हें थर्ड अंपायर का फैसला मानकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा. जायसवाल ने 208 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 84 रनों की पारी खेली.

सुनील गावस्कर भड़के

जायसवाल को आउट दिए जाने के बाद सुनील गावस्कर गुस्से में दिखाई दिए. उन्होंने सबसे पहले तो फैसलो को गलत बताया. गावस्कर ने कहा, "अगर आप स्निकोमीटर के आगे ऑप्टिकल इल्यूजन पर यकीन करेंगे, तो क्रिकेट में टेक्नोलॉजी का क्या इस्तेमाल है? या तो आपके पास यह है या नहीं." इसके अलावा दिग्गज गावस्कर ने कहा, "यह अंपायर का बिल्कुल गलत फैसला. यह साफ नॉट आउट है. अंपायर की तरफ से बिल्कुल गलत फैसला."

मैदान पर लगे 'चीटर-चीटर' के नारे

जायसवाल को आउट दिए जाने के बाद मैदान पर मौजूद क्राउड ने 'चीटर-चीटर' के बोर्ड दिखाए. इसके अलावा फैंस ने चीटर-चीटर के नारे भी लगाए. यहां देखें रिएक्शन...

ये भी पढ़ें...

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की शर्मनाक हरकत, Virat Kohli के बाद Rohit Sharma का बनाया मज़ाक; लिखा- Cry Captain

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget