एक्सप्लोरर

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सभी मैच खत्म, अब फाइनल पर नज़र, देखें किस नंबर पर रही कौनसी टीम

WTC Points Table 2021-23: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का लीग स्टेज भी अब समाप्त हो चुका है.

WTC Points Table 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2021-23 का लीग संस्करण न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच में 20 मार्च को समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच के साथ खत्म हो गया. इस बार WTC की प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 मुकाबलों में से 11 में जीत हासिल करते हुए 66.67 प्रतिशत अंकों के साथ समाप्त किया है. इसके बाद दूसरे नंबर पर भारतीय टीम 10 जीत के साथ 58.80 प्रतिशत अंकों के साथ है.

7 जून को द ओवल मैदान पर WTC के इस संस्करण का फाइनल मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच में खेला जाएगा. अन्य टीमों के इस दूसरे संस्करण में प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें तीसरे और चौथे स्थान पर साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम है. अफ्रीका ने जहां इस संस्करण में 15 मुकाबलों में से 8 में जीत दर्ज करने के साथ 55.56 प्रतिशत अंकों के साथ समाप्त किया.

वहीं इंग्लैंड जिनका पहले तो काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था, लेकिन बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद टीम शानदार तरीके से वापसी की. इंग्लैंड ने 22 में से 10 मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए 46.97 प्रतिशत अंकों के साथ समाप्त किया. इसके बाद 5वें स्थान पर श्रीलंका की टीम है जिन्होंने 12 मैचों में 5 में जीत दर्ज की और 44.44 प्रतिशत अंकों के साथ समाप्त किया.

WTC के पहले संस्करण की विजेता न्यूजीलैंड ने 6वें स्थान पर रही

WTC के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले में भारत को मात देकर जीत हासिल करने वाली न्यूजीलैंड के लिए दूसरा संस्करण कुछ खास नहीं रहा. कीवी टीम ने इस बार खेले 13 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में जीत हासिल करने में कामयाब हो सके और 38.46 प्रतिशत अंकों के साथ उन्होंने 6वें स्थान पर समाप्त किया.

इसके बाद प्वाइंट्स टेबल पर अंतिम 3 स्थान पर को लेकर बात की जाए तो उसमें पाकिस्तान की टीम 38.10 प्रतिशत अंकों के साथ 7वें स्थान पर जबकि 8वें स्थान पर 34.62 प्रतिशत अंकों के साथ वेस्टइंडीज की टीम है. वहीं अंतिम स्थान पर बांग्लादेश की टीम है जिसके 11.11 प्रतिशत अंक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी, गिल टॉप पर
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget