एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: पति मिचेल स्टार्क को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची एलिसा हीली, मैच देखते हुए फोटो हुई वायरल

India vs Australia: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंची हुई थी.

India vs Australia, WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. इस अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी खेल के दूसरे दिन 469 रन बनाकर सिमट गई. कंगारू टीम की तरफ से ट्रेविस हेड ने 163 जबकि स्टीव स्मिथ ने 121 रनों की शतकीय पारी खेली. ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग 11 का हिस्सा तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली भी इस मुकाबले को देखने और अपने पति को सपोर्ट करने ओवल स्टेडियम में पहुंची हुई हैं.

मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई की पहली पारी के दौरान बल्ले से कोई खास योगदान देने में कामयाब नहीं हो सके और सिर्फ 5 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसी बीच एलिसा हीली कैमरे में कैद हो गईं जो स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम और अपने पति को सपोर्ट करने पहुंची हुईं थी. स्टार्क की पत्नी एलिसा हीली भी एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी हैं.

मिचेल स्टार्क और एलिसा हीली अक्सर एक-दूसरे को मैच के दौरान सपोर्ट करते हुए स्टेडियम में नजर आते हैं. महिला आईपीएल के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले के दौरान स्टार्क अपनी एलिसा को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे थे और यूपी वॉरियर्स टीम की जर्सी भी पहनी थी. बता दें दोनों ने साल 2016 में शादी की थी.

मिचेल स्टार्क ने झटका विराट कोहली का अहम विकेट

ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने काफी बेहतरीन शुरुआत की थी. लेकिन 30 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को लगातार 2 बड़े झटके दिए. इसमें कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट शामिल था. इसके बाद 50 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका चेतेश्वर पुजारा के रूप में लगा. वहीं मिचेल स्टार्क ने 71 के स्कोर पर टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका विराट कोहली के रूप में दिया.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: शतक जड़ने के बाद ट्रेविस हेड ने खोला सफलता का राज़, बताया- भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ क्या था उनका प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास
IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
Live: पडिक्कल की शतकीय पारी का हुआ अंत, भारत का चौथा विकेट गिरा
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
सारांश जैन 21वीं सदी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज, 28 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget