एक्सप्लोरर

LLC 2023: अंतिम ओवर में ब्रेट ली का कमाल, वर्ल्ड जायंट्स को जिताई हारी हुई बाज़ी, इंडिया की लगातार दूसरी हार

Legends League Cricket 2023: 19 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि इंडिया महाराजा की टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी, लेकिन ब्रेट ली ने अंतिम ओवर में 8 रन बचाकर अपनी टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी.

World Giants vs India Maharajas Match Highlights: कतर के दोहा में खेली जा रही 2023 लीजेंड्स लीग के दूसरे मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स ने इंडिया महाराजा को दो रनों से हरा दिया. सांसें रोक देने वाले इस मैच में आरोन फिंच की अगुवाई वाली वर्ल्ड जायंट्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाए थे. 19 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि इंडिया महाराजा की टीम आसानी से यह मैच जीत लेगी, लेकिन ब्रेट ली ने अंतिम ओवर में 8 रन बचाकर अपनी टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी. 

इंडिया महाराजा के लिए कप्तान गौतम गंभीर ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. गंभीर ने सिर्फ 42 गेंदों में 68 रनों की बेहद उपयोगी पारी खेली, लेकिन अन्य किसी भी बल्लेबाज़ ने उनका साथ नहीं दिया. 

आखिरी 12 बॉल पर चाहिए थे 21 रन, कैफ ने दिलाई जीत

एक समय ऐसा लग रहा था कि इंडिया महाराजा की टीम आसानी से 167 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लेगी, लेकिन फिर नियमित अंतराल पर विकेट गिरते गए और आखिरी 12 बॉल पर 21 रन रह गए. इस दौरान मुरली विजय 11, सुरेश रैना 19 और यूसुफ पठान 07 रन बनाकर आउट हुए. 

12 गेंदों में जब 21 रन चाहिए थे तो कैफ ने पहले दो गेंद पर लगातार दो-दो रन दौड़कर लिए और फिर छक्का लगा दिया. इस ओवर में कुल 13 रन आ गए और लास्ट ओवर में सिर्फ आठ रन बचे. जब आखिरी ओवर में आठ रन रह गए तो ऐसा लगा कि फिर इंडिया आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लेगी. 

आखिरी ओवर ब्रेट ली फेंकने आए और उन्होंने कमाल कर दिया. ली ने सिर्फ पांच रन दिए और सेट बल्लेबाज़ मोहम्मद कैफ को आउट किया. हालांकि, मैच का टर्निंग प्वाइंट स्टुअर्ट बिन्नी का विकेट रहा. दरअसल, रिकॉर्डो पॉवेल ने बिन्नी का हवा में छलांग लगाकर अद्भुत कैच पकड़ा.

इससे पहले वर्ल्ड जांयट्स के लिए कप्तान आरोन फिंच और शेन वॉटसन ने अर्धशतक लगाए. फिंच ने 31 गेंदों में 53 और वॉटसन ने 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. हालांकि, अंत में जायंट्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और जो स्कोर आसानी से 190 तक जा रहा था, वो 166 रन पर रुक गया. गेंदबाजी में उनके लिए रिकॉर्डो पॉवेल ने दो विकेट चटकाए. वहीं ब्रेट ली, टीनो बेस्ट और क्रिस्टोफर म्पाफयो को एक-एक विकेट मिला. 

यह भी पढ़ें-

LLC 2023: भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे आरोन फिंच, पिछले महीने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा था अलविदा

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PBKS vs LSG Live Score: ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं प्रियांश आर्या, पंजाब किंग्स के 50 रन पूरे; पढ़े पल-पल की अपडेट
Live: ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं प्रियांश आर्या, पंजाब किंग्स के 50 रन पूरे; पढ़े पल-पल की अपडेट
इस 'भारतीय' क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला
इस 'भारतीय' क्रिकेटर पर लगे संगीन आरोप; गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन! जानें पूरा मामला
KKR vs RR Highlights: रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
IPL 2026 KKR vs RR: कोलकाता ने जीती हारी हुई बाजी, रोमांचक मैच में राजस्थान को रौंदा; रिंकू-रॉय ने दिलाई पहली जीत
कोलकाता ने जीती हारी हुई बाजी, रोमांचक मैच में राजस्थान को रौंदा; रिंकू-रॉय ने दिलाई पहली जीत

वीडियोज

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में PM Modi का धुंआधार प्रचार | Mamata Banerjee | TMC | Breaking
Kailash Kher Interview: ‘जोगी’ के पीछे की कहानी, नई पीढ़ी को लेकर क्या बोले सिंगर?
Khabar Filmy Hai: दूसरी बार मम्मी-पापा बनने जा रहे दीपिका पादुकोन और रणवीर सिंह | Bollywood Masala
sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बातचीत
फिर पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विमान, इस्लामाबाद में हलचल तेज, ईरान से जल्द होगी दूसरे दौर की बात
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बस्ती SP को अदालत में रोका, कहा- 'हलफनामा सही तथ्यों पर नहीं'
KKR vs RR Highlights: रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
रिंकू और रॉय ने जिताई हारी हुई बाजी, खुल गया कोलकाता की जीत का खाता; फिर हारी राजस्थान
Vaazha 2 Worldwide Box Office: 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
200 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली 5वीं मलयालम फिल्म बनी 'वाझा 2'
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'दोहरा चरित्र...', होर्मुज के मामले पर भड़का ईरान, फ्री पैसेज वाले बयान पर यूरोपीय यूनियन को दी सलाह
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
'किलिंग मशीन ईरान को खत्म करने का टाइम..', ट्रंप की आखिरी चेतावनी! पाकिस्तान जा रहा US डेलीगेशन
हाईवे पर उत्पात मचाते भाईयों का खूनी अंत, लहराते हुए ट्रोले में घुसी पल्सर बाइक, तीन की मौत, वीडियो वायरल
हाईवे पर उत्पात मचाते भाईयों का खूनी अंत, लहराते हुए ट्रोले में घुसी पल्सर बाइक, तीन की मौत
Google Chrome में खतरनाक बग! एक क्लिक में हैकर्स ले सकते हैं आपके PC पर पूरा कंट्रोल
Google Chrome में खतरनाक बग! एक क्लिक में हैकर्स ले सकते हैं आपके PC पर पूरा कंट्रोल
Embed widget