एक्सप्लोरर

World Cup 2023: ‘विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड’, पूर्व इंग्लिश कप्तान को वीरेंद्र सहवाग ने दिखाया आईना, जानें दिलचस्प मामला

Virender Sehwag: पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को बड़ा आईना दिखाया है. इंग्लैंड ने टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ गंवा दिया था.

Virender Sehwag's Reply Check: इंग्लैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला हार जाने से वर्ल्ड कप 2023 का पहला बड़ा उलटफेर देखने को मिला. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को विश्व कप के 13वें मैच में 69 रनों से शिकस्त दी थी. वहीं इस बड़ी हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इंग्लैंड वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जिसका पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें आईना दिखाते हुए बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया. 

माइकल वॉन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड.” जिसका जवाब देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, “1996, 1999, 2003, 2007, 2011, 2015 और 2023 में नहीं. 8 प्रयासों में सिर्फ एक बार.” वहीं इंग्लैंड की हार के बाद सहवाग ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, “ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को टॉप-4 में पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.”

इसके अलावा इंग्लैंड की हार के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने भी पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन की चुटकी ली थी. उन्होंने एक मीम वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, “उम्मीद है कि आप ठीक होंगे माइकल वॉन.”

3 में से 2 मैच गंवा चुकी है इंग्लैंड 

बता दें कि इंग्लैंड ने विश्व कप में कुल तीन मुकाबले खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ एक में जीत हासिल हुई है. विश्व कप के पहले ही मैच में इंग्लैंड को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 9 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. हालांकि इसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 137 रनों से हराया था. वहीं फिर तीसरे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.”

गौरतलब है कि इंग्लिश टीम विश्व कप में चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के वनाखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. 

 

ये भी पढ़ें...

World Cup 2023: मोहम्मद रिजवान के नमाज पढ़ने के खिलाफ ICC में शिकायत दर्ज, जानें पूरा माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: पडिक्कल के बाद शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, मजबूत स्थिति में भारत
Live: पडिक्कल के बाद शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक, मजबूत स्थिति में भारत
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget