एक्सप्लोरर

World Cup 2023 Stats: रोहित शर्मा के सबसे ज्यादा रन, बैटिंग एवरेज में कोहली टॉप पर; जानें 10 खास आंकड़े

WC 2023: इस वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे आगे चल रहे हैं. वहीं, विराट कोहली का बल्लेबाजी औसत सबसे बेहतर है.

ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं. कुछ टीमों के हिस्से चार-चार मैच आए हैं तो कुछ ने अब तक तीन-तीन मैच ही खेले हैं. इन 17 मुकाबलों के बाद इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रन बनाने के मामले में टॉप पर चल रहे हैं. वहीं, बैटिंग एवरेज में किंग कोहली सबसे आगे हैं. जानें ऐसे ही 10 बड़े आंकड़े...

1. सबसे ज्यादा रन: रोहित शर्मा ने अब तक चार पारियों में 265 रन जड़ डाले हैं. इनके बाद दूसरे नंबर पर विराट कोहली (259) और तीसरे पायदान पर डेवोन कॉनवे (249) हैं.
2. सबसे पड़ी पारी: न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे ने वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 147 गेंद पर 152 रन की पारी खेली थी.
3. सबसे ज्यादा एवरेज: विराट कोहली इस वर्ल्ड कप में 129.50 की औसत से रन बना रहे हैं. वह अब तक 4 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 259 रन जड़ चुके हैं. 
4. सबसे ज्यादा छक्के: यहां श्रीलंका के कुशल मेंडिस सबसे आगे हैं. वह इस वर्ल्ड कप में अब तक 14 छक्के जमा चुके हैं.
5. सबसे ज्यादा विकेट: मिचेल सेंटनर 4 मैचों में 11 विकेट के साथ टॉप पर हैं. उनके बाद जसप्रीत बुमराह (10) और मैट हेनरी (9) का नंबर आता है.
6. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस: कीवी स्पिनर मिचेल सेंटनर ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 10 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट झटके. यह इस वर्ल्ड कप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
7. बेस्ट इकोनॉमी रेट: इस मामले में भारतीय स्पिनर आर अश्विन सबसे आगे हैं. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 10 ओवर में महज 34 रन दिए हैं. उनका इकोनॉमी रेट महज 3.4 रन/ओवर रहा है.
8. सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस वर्ल्ड कप में 13.40 के बॉलिंग एवरेज से गेंदबाजी कर रहे हैं. यानी हर 13 रन खर्च करने के साथ उन्हें एक विकेट मिल रहा है.
9. विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार: नीदरलैंड्स के विकेटकीपर और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स इस वर्ल्ड कप में विकेट के पीछे 6 कैच लपक चुके हैं. उन्होंने दो स्टंपिंग भी की है.
10. सबसे ज्यादा कैच: ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर वर्ल्ड कप 2023 के तीन मुकाबलों में 5 कैच लपक चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli Century: क्या अंपायर की वजह से बना विराट का शतक? विस्तार से समझें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 2nd Test Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
Live: दूसरे सेशन का खेल शुरू, शुभमन गिल और पडिक्कल क्रीज पर मौजूद
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget