एक्सप्लोरर

WATCH World Cup 2019 INDvSA: एक ओवर में चहल ने डु प्लेसिस और वैन डर डुसेन को दिया चकमा

WC 2019: चहल ने आते ही ऐसा कमाल किया कि दक्षिण अफ्रीका के फिर से पारी संभालने के सपने को तोड़ दिया. उन्होंने एक ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम के दोनों सेट बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया.

भारतीय टीम ने आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्व कप सफर का आगाज़ कर दिया है. भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कार्डिफ में अपने पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले गेंदबाज़ी करनी पड़ रही है. लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज़ मानो इस तरह से गेंदबाज़ी कर रहे हैं जैसे वो दक्षिण अफ्रीकी टीम से किसी बदले के लिए मैदान पर उतरे हों.

पहले जसप्रीत बुमराह ने चौथे और छठे ओवर में अफ्रीकी टीम के दोनों स्टार ओपनर्स को चलता कर टीम इंडिया का काम आसान किया. अफ्रीकी टीम पहले 6 ओवर में 24 के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर संभलने की कोशिश कर रही थी. कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने वैन डर डुसेन के साथ मिलकर 54 रनों की साझेदारी भी कर ली थी. लेकिन इसके बाद चहल ने आते ही ऐसा कमाल किया कि दक्षिण अफ्रीका के फिर से पारी संभालने के सपने को तोड़ दिया. उन्होंने एक ओवर में दक्षिण अफ्रीकी टीम के दोनों सेट बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया.

पारी के 20वें ओवर में अपना दूसरा ओवर फेंकने आए चहल ने पहली ही इतनी कमाल की गेंद फेंकी कि वैन डर डुसेन इसमें फंस गए. चहल ने लेग स्टम्प पर गेंद फेंकी, वैन डर डुसेन इस गेंद को रिवरस्वीप करने गए लेकिन चहल की फिरकी के आगे वो इसे पूरी तरह से मिल कर गए और लेग स्टम्प पर क्लीन बोल्ड हो गए.

इसके बाद भी ओवर की आखिरी गेंद पर चहल का कमाल फिर देखने को मिला. इस बार उन्होंने सबसे बड़ी मछली फाफ डू प्लेसी को फंसा लिया. चहल ने सीधी गेंद फेंकी जिसमें डू प्लेसी फंस गए. वो इस गेंद को बिल्कुल भी नहीं समझ पाए और गेंद सीधे डु प्लेसिस के पैड और बैट के बीच में से ऑफ स्टम्प पर जा लगी.

इस विकेट के साथ ही ये पता चल गया है कि इस विश्वकप में भारतीय स्पिनर्स का रोल बेहद अहम होने वाला है.

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें. WATCH:  https://www.cricketworldcup.com/video/1236050
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
BJP सांसद हरभजन सिंह ने छात्र आंदोनल पर तोड़ी चुप्पी, कमेंट सेक्शन किया ऑफ; पोस्ट वायरल 
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, दिया बड़ा बयान; बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
पेपर लीक आंदोलन में कूदे आकाश चोपड़ा, बोले- 'उन्हें सपोर्ट करिए, छात्र हमारे देश का...'
IND vs ZIM: कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
कल सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget