एक्सप्लोरर

INDW vs AUSW: फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बनाने होंगे 173 रन, सेमीफाइनल में जमकर बोला मूनी और लेनिंग का बल्ला

Australia Women vs India Women: सेमीफाइनल में बेथ मूनी ने जहां 54 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं एश्ले गार्डनर ने सिर्फ 18 गेंदों का सामना करते हुए तेजी से 31 रन बनाए. मेग लेनिंग 49 पर नाबाद रहीं.

Women's T20 World Cup Semi Final: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम और भारतीय महिला टीम के बीच में केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बेथ मूनी के शानदार 54 रनों की बदौलत टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई. वहीं पिछले मैच में अनफिट रहने वाली एलिसा हीली की टीम में वापसी देखने को मिली. हीली ने बेथ मूनी के साथ मिलकर पहले 6 ओवरों में बिना किसी नुकसान के स्कोर को 43 रनों तक पहुंचा दिया.

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को पहला झटका पारी के 8वें ओवर में उस समय लगा जब एलिसा हीली ने राधा यादव की एक गेंद पर बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया और विकेटकीपर ऋचा घोष ने स्टम्पिंग करने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई. एलिसा हीली ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों की पारी खेली.

बेथ मूनी ने लगाया अर्धशतक, एश्ले ने दी स्कोर को तेजी

एलिसा हीली के आउट होने के बाद मैदान पर उतरी कप्तान मेग लेनिंग ने बेथ मूनी के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया. इसके बाद मूनी ने अपना अर्धशतक तो पूरा किया लेकिन 37 गेंदों में 54 रनों की पारी खेलने के बाद वह शिखा पांडे की गेंद पर अपना विकेट दे बैठी. इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरीं एश्ले गार्डनर ने आकर तेजी के साथ रन बटोरने का सिलसिला शुरू किया.

इसके बाद बेथ मूनी ने 18 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों की मदद से 31 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं कप्तान मेग लेनिंग ने अंतिम तक टिकी रहते हुए 49 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं भारतीय टीम की तरफ से इस मैच में शिखा पांडे ने 2 जबकि दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया.

 

ये भी पढे़ं...

Watch: PSL में कीरन पोलार्ड ने पकड़ा हैरतअंगेज़ कैच, फिर इस अनोखे अंदाज़ में मनाया जश्न, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH vs CSK Live Score: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ट्रेविस हेड के साथ की विस्फोटक शुरुआत; CSK को पहले विकेट का इंतजार
LIVE: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, ट्रेविस हेड के साथ की विस्फोटक शुरुआत; CSK को पहले विकेट का इंतजार
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
IPL 2026 RCB vs DC: अंतिम ओवर में नहीं डिफेंड हुए 15 रन, मिलर का कमाल; दिल्ली ने रोमांचक मैच में बेंगलुरु को हराया
अंतिम ओवर में नहीं डिफेंड हुए 15 रन, मिलर का कमाल; दिल्ली ने रोमांचक मैच में बेंगलुरु को हराया
Shreyas Iyer Statement: 'हम जीतेंगे ट्रॉफी', श्रेयस अय्यर ने कर दिया एलान, सभी 9 टीमों को दी खुली चेतावनी; जानें क्या कहा
'हम जीतेंगे ट्रॉफी', श्रेयस अय्यर ने कर दिया एलान, सभी 9 टीमों को दी खुली चेतावनी; जानें क्या कहा

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget