एक्सप्लोरर

WI vs SL: गेब्रिएल का कहर, रच दिया गेंदबाजी का नया इतिहास

वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास में आज तक कोई भी गेंदबाज वो कारनामा नहीं कर पाया जो शेनन गेब्रिएल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कर गए.

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का जब नाम लिया जाता है तो एक के बाद एक कई दिग्गजों का चेहरा सामने आता है. जिनमें एंडी रोबर्ट्स, माइकल होल्डिंग, मैलक्म मार्शल, कर्टनी वाल्श और कर्टली एंब्रोज़ जैसे गेंदबाज शामिल हैं. लेकिन वेस्टइंडीज के टेस्ट इतिहास में आज तक कोई भी गेंदबाज वो कारनामा नहीं कर पाया जो शेनन गेब्रिएल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कर गए.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन गेब्रिएल ने श्रीलंका के 8 बल्लेबाजों को आउट कर नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पहली पारी में पांच विकेट के साथ उनके खाते मे कुल 13 विकेट आए जो वेस्टइंडीज की जमीन पर किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले एंब्रोस ने 1994 में पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड के 11 विकेट झटके थे.

इतना ही नहीं गेब्रिएल ने 13 विकेट के साथ वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. वेस्टइंडीज के लिए एक टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड माइकल होल्डिंग के नाम है उन्होंने 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ 14 विकेट झटके थे तो दूसरे नंबर पर 13 विकेट के साथ सर्वकालिन महान गेंदबाज कर्टनी वाल्श हैं. गेब्रिएल ने इस मैच में 121 रन देकर 13 विकेट झटके और वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

आपको बता दें कि 28 साल बाद वेस्टइंडीज के किसी गेंदबाज ने एक पारी में 8 विकेट झटका है, इससे पहले 1990 में एंब्रोज़ ने एक पारी में 8 विकेट लिया था.

30 साल के गेब्रिएल ने अपने मैच के 13वें विकेट के साथ टेस्ट क्रिकेट का 100वां विकेट भी लिया. श्रीलंका के बल्लेबाज अकिल धनंजय उनके 100वें शिकार बने. उनके आउट होने के साथ श्रीलंका की दूसरी पारी 342 रन पर खत्म हुई. हालाकि अंतिम दिन वेस्टइंडीज को जीत के लिए 296 रनों का लक्ष्य मिला है. मैच के पांचवें दिन मेहमान ने अपनी पारी 8 विकेट पर 334 रनों से की लेकिन गेब्रिएल ने 20 मिनट के अंदर पहले लकमल(7) और फिर धनंजय(23) को आउट कर टीम का पुलिंदा 342 पर बांधा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget