एक्सप्लोरर

WI Vs SA: पोलार्ड के तूफान में उड़ा दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज ने 2-2 से बराबर की सीरीज

WI Vs SA: वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज गंवाने के कगार पर खड़ा था. लेकिन पोलार्ड ने पांच छक्कों की तूफानी पारी खेलकर वेस्टइंडीज को सीरीज गंवाने से बचा लिया.

WI Vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी की है. कप्तान कीरोन पोलार्ड के शानदार अर्धशतक और ब्रावो की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने चौथे टी 20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 21 रन से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है. 

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पोलार्ड के नाबाद 51 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 167 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम क्विंटन डी कॉक के 43 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन की पारी के बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी. विंडीज की ओर से ब्रावो के अलावा आंद्रे रसेल ने दो विकेट लिए जबकि क्रिस गेल, ओबेड मैकॉय और पोलार्ड को एक-एक विकेट मिला.

दक्षिण अफ्रीका की पारी में डी कॉक के अलावा एडन मारक्रम ने 20 और डेविड मिलर ने 12 रन बनाए जबकि कैगिसो रबादा 16 रन बनाकर नाबाद रहे.

पोलार्ड ने जड़े पांच छक्के

इससे पहले, विंडीज की पारी में लेंडल सिमंस ने 47 रन बनाए और फैबियन एलेन 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज के कप्तान किरन पोलार्ड ने एक बार फिर से साबित कर दिया की क्यों उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे शानदार खिलाड़ी कहा जाता है. पोलार्ड ने महज 25 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 51 रन की पारी खेली.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से जॉर्ज लिंडे और तबरेज शम्सी ने दो-दो विकेट लिए जबकि एनरिच नॉत्र्जे और रबाडा को एक-एक विकेट मिला.

दोनों टीमों के बीच सीरीज आखिरी और निर्णायक मुकाबला तीन जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

ENG Vs SL: सैम कुर्रन के आगे धवस्त हुआ श्रीलंका, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया बॉलिंग कोच, श्रीलंका के दिग्गज ने गांगुली-युवराज को किया जॉइन
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो
BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया 'इग्नोर', अब तो करियर खत्म समझो

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget