एक्सप्लोरर

टी20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के असल मायने क्या हैं?

रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी टी20 टीम में हो गई है. हार्दिक पांड्या की चोट भी इन खिलाड़ियों की वापसी की वजह बनी है.

रोहित शर्मा और विराट कोहली को 14 महीने के लंबे अंतराल पर टी20 फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में एंट्री मिली है. इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से 6 महीने पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी के कई सारे मतलब निकाले जा रहे हैं. यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि आखिर 14 महीने युवा खिलाड़ियों को आजमाने के बाद भी सिलेक्टर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे क्यों नहीं बढ़ पाए. इसके साथ ही यह बात भी लगभग साफ हो गई है कि टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ही टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे. इतना ही नहीं विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में इंडिया के टॉप ऑर्डर का अहम हिस्सा होंगे.

दरअसल, 2021 और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. 2021 में टीम इंडिया पहले राउंड में ही बाहर हो गई थी और खराब प्रदर्शन की गाज विराट कोहली पर गिरी थी. खराब परफॉर्मेंस की वजह से ही विराट कोहली के हाथ से लिमिटिड ओवर्स की कप्तानी ही चली गई. 2022 में सिलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को आजमाया. लेकिन टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया. इसके बाद अगले 14 महीने तक इन दोनों खिलाड़ियों को ही टी20 फॉर्मेट से बाहर ही रखा गया.

इस बीच हार्दिक पांड्या को टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया, जबकि सूर्यकुमार यादव को उपकप्तान. ऐसा माना जा रहा था कि टीम अब कम से कम टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे बढ़ चुकी है. इन दोनों के बाहर होने की एक वजह यह भी थी कि दोनों ही वर्ल्ड कप खराब प्रदर्शन के लिए टॉप ऑर्डर को जिम्मेदार माना गया. टॉप 3 में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के होने की वजह से टीम को वैसी शुरुआत नहीं मिल रही थी जैसी इस फॉर्मेट में दरकरार होती है. रोहित शर्मा का तो टी20 फॉर्मेट में बल्ला ही नहीं चल रहा था, जबकि विराट कोहली और केएल राहुल का स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में था.

सिलेक्टर्स को बदलना पड़ा प्लान

लेकिन हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की चोट ने सिलेक्टर्स को फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास वापस जाने को मजबूर कर दिया. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव के आईपीएल तक फिट होने की संभावना है. हालांकि अब यह साफ हो गया है कि सिलेक्टर्स इन दोनों खिलाड़ियों को एक और मौका देना चाहते हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 में मौका मिलने की एक वजह वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की शानदार परफॉर्मेंस भी रही. रोहित शर्मा ने ना सिर्फ टीम की कमान लाजवाब ढंग से संभाली बल्कि बतौर ओपनर भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा. रोहित शर्मा ने लगभग हर मैच में टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई. जिसका फायदा यह हुआ कि विरोधी टीम बैकफुट पर चली गई और दूसरे बल्लेबाज डोमिनेट करने में कामयाब रहे.

वहीं विराट कोहली ने हर मैच में टीम को बेहतरीन तरीके से संभाले रखा. एंकर की भूमिका में विराट कोहली हिट साबित हुए और टूर्नामेंट में 700 से ज्यादा रन बना दिए. इसके अलावा पिछले 1.5 साल में विराट कोहली ने हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा को वापस बुलाते हुए सिलेक्टर्स विराट कोहली को अनदेखा नहीं कर सकते थे. अब टीम इंडिया को 17 साल बाद चैंपियन बनाने का जिम्मा रोहित शर्मा और विराट कोहली के कंधों पर ही रहने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget