एक्सप्लोरर

सीरीज़ में बेहतर होकर करेंगे वापसी: स्टीव स्मिथ


सीरीज़ में बेहतर होकर करेंगे वापसी: स्टीव स्मिथसौजन्य: AFP

चेन्नई: आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ यहां पहले वनडे मैच के दौरान अपनी योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना पाई और उन्होंने श्रृंखला के बाकी मैचों में मजबूत वापसी का वादा किया.


स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगर हम मैच जीतते तो अच्छा होता. लेकिन यह पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच था और श्रृंखला में चार मैच बाकी बचे हैं. श्रृंखला जीतने के लिए हमें तीन मैच जीतने होंगे. कुछ दिनों के भीतर हमें कड़ी वापसी करनी होगी. उम्मीद करते हैं कि हम कोलकाता में चीजों को बदल पाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बारिश आई और बेशक नयी गेंदों के साथ 160 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता. हम थोड़ा अलग तरीके से खेल सकते थे और शुरुआत में कुछ समय ले सकते थे. हमें अपनी योजनाओं के साथ बेहतर होना होगा.’’ 


डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत भारत के 21 ओवर में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम को 26 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा और स्मिथ ने कहा कि हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साझेदारी ने पासा पलट दिया.


पांड्या और धोनी ने छठे विकेट के लिए उस समय 118 रन की साझेदारी की जब टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.


स्मिथ ने कहा, ‘‘उन्होंने (पंड्या और धोनी) 120 के आसपास रन जोड़े और टीम को 87 रन से 206 रन तक ले गए. अंत में यह मैच विजयी साझेदारी साबित हुई. हमने नई गेंद से काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन एमएस (धोनी) और हार्दिक काफी अच्छा खेले.’’ स्मिथ को टीम के द्वारा की गई कुछ गलतियों का मलाल है जिसमें उनका स्वयं कैच छोड़ना भी शामिल है.


आस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि खराब मौसम के कारण ओवरों की संख्या कम होने से उनकी टीम की संभावनाओं पर असर पड़ा.


उन्होंने कहा, ‘‘पूरे 50 ओवर खेलना हमेशा अच्छा होता है. हम यहां यही खेलने आए हैं. लेकिन मुझे लगता है कि जब हम बाहर गए तब काफी तेज बारिश हो रही थी.’’ 


स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक नयी गेंद के साथ 160 रन बनाना काफी आसान होता. जब दोनों छोर से दो नयी गेंद होती हैं तो उसे खेलना मुश्किल होता है. उन्हें भी इससे परेशानी हुई. हमारे साथ भी ऐसा ही था. आपके पास वापसी के लिए पर्याप्त समय नहीं होता. संभवत: हम शुरुआत में थोड़ा रक्षात्मक होकर खेल सकते थे और बाद में कड़ा प्रहार करते.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल! वीडियो वायरल 
स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल!

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget