एक्सप्लोरर

World Cup 2019 IND vs NZ: हार के लिए कप्तान विराट कोहली ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

World Cup 2019: इस हार के लिए कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाज़ों के खराब शॉट को इसके लिए जिम्मेदार माना.

रवीन्द्र जडेजा(90 रन) की ऐतिहासिक और एमएस धोनी(60 रन) की साहसिक पारी भी भारतीय बल्लेबाज़ों के खराब प्रदर्शन से टीम को पार नहीं पहुंचा सकी. भारतीय टीम का चौथी बार आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में पहुंचने का सपना आज टूट गया. लेकिन इस हार के लिए कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाज़ों के खराब शॉट को इसके लिए जिम्मेदार माना.

विराट कोहली ने इस हार के बाद कहा, ''हमारे लिए मैच का पहला हाफ काफी अच्छा था, हमने बहुत अच्छा खेल दिखाया. हमें जो करना चाहिए था हमने वही किया. हमने सोचा कि हमने न्यूज़ीलैंड को एक ऐसे स्कोर पर रोक लिया जिसे हम चेज़ कर सकते हैं. लेकिन जिस तरह से उन्होंने गेंदबाज़ी की उसने मैच में फर्क पैदा कर दिया.''

वहीं कप्तान विराट कोहली ने इस हार के बाद भी रविन्द्र जडेजा की तारीफ की और कहा, ''जडेजा ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया, उनका प्रदर्शन टीम के लिए एक पॉज़ीटिव चीज़ है. ये स्वीकार करना मुश्किल है लेकिन न्यूज़ीलैंड की टीम इस जीत को डिज़र्व करती है. उन्होंने हमें दबाव में रखा.''

साथ ही कप्तान ने बताया कि टीम के बल्लेबाज़ों का शॉट सलेक्शन बहुत खराब था. जिसकी वजह से ये हार देखनी पड़ी. हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन नॉआउट में न्यूज़ीलैंड की टीम ने हमसे ज्यादा बहादुरी से क्रिकेट खेला.

विराट कोहली ने मैच के बाद फैंस का भी धन्यवाद किया.

इंग्लैंड के मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए विश्वकप 2019 के पहले सेमीफाइनल को न्यूज़ीलैंड ने 18 रनों से अपने नाम कर लिया है. न्यूज़ीलैंड की टीम ने रिज़र्व डे पर खेले गए इस मैच में पहले खेलते हुए 239 रन बनाए थे. भारत इस लक्ष्य का पीछा करने उतरा लेकिन वो 49.3 ओवर में 223 रन बनाकर ऑल-आउट हो गया.

न्यूज़ीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 239 रन बनाए. जिसके बाद भारतीय टीम जडेजा और धोनी के बीच ऐतिहासिक 116 रनों की साझेदारी से लक्ष्य के करीब तो पहुंची लेकिन जीत से 18 रनों से महरूम रह गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
EXCLUSIVE: अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयनित नरेंद्र बरवाल ने ABP से कहा- मेहनत का फल मिल गया

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget